spot_img

संगम में डुबकी न लगा पायें तो निराश न हो, CM योगी करने जा रहें ये काम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रयागराज की धरती पर महाकुंभ का दिव्य समापन हो चुका है, लेकिन उसकी पवित्रता और आस्था की लहरें अब भी हिलोरें मार रही हैं। जिन श्रद्धालुओं की आंखों में संगम स्नान की अधूरी प्यास थी, उनके लिये योगी सरकार एक अद्भुत सौगात लेकर आई है। महाकुंभ का गंगाजल अब यूपी के हर जिले तक पहुंचेगा, ताकि वे लोग भी इस पुण्य लाभ के भागीदार बन सकें, जो किसी कारणवश प्रयागराज नहीं आ पायें। CM योगी आदित्यनाथ के आदेश पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट की गाड़ियां त्रिवेणी संगम के जल को संजोकर अपने-अपने जिलों की ओर रवाना होंगी। हर जिले में इस पावन जल का वितरण होगा, ताकि हर भक्त को गंगाजल का अमृत रूपी आशीर्वाद मिल सके। गंगा मैया की कृपा से अब हर जिले के श्रद्धालु भी महाकुंभ की पवित्रता को महसूस कर सकेंगे।

महाकुंभ नगर के चीफ ऑफिसर प्रमोद शर्मा के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, “हर जिले तक त्रिवेणी संगम का जल पहुंचाना एक आध्यात्मिक संकल्प है। भले ही श्रद्धालुओं को केवल एक बूंद मिले, लेकिन यह अमृत की बूंद होगी, जो उन्हें महाकुंभ के पुण्य से जोड़ देगी।”

आस्था का महोत्सव

महाकुंभ न केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि यह एक भावनात्मक यात्रा भी थी। सुरक्षा बलों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और सरकारी तंत्र ने इसे विश्वस्तरीय आयोजन बनाने में दिन-रात अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी निस्वार्थ सेवा को नमन करते हुए इस पहल को आगे बढ़ाया, ताकि आस्था और सेवा का यह संगम पूरे प्रदेश में प्रवाहित हो सके। PM नरेंद्र मोदी ने भी इस दिव्य आयोजन की सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार की इस ऐतिहासिक पहल को जन-जन की आस्था से जोड़ने का अनूठा प्रयास बताया।

इसे भी पढ़ें :नवाजे गये CM योगी, महाकुंभ में बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ का समापन, CM ने अरैल घाट पर की पूजा अर्चना

इसे भी पढ़ें :चुटूपालु में गाजे-बाजे संग निकली शिव बारात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :योगी सरकार में कुछ नये चेहरे चमकेंगे, कुछ की विदाई तय!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...