spot_img
spot_img

रांची से सटे इस गांव में पानी को लेकर तरसते कंठ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep/Amitabh) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के एक छोटे से गांव पिपराबंडा में गुजरे तीन साल पहले हर घर नल जल योजना की आस जगी थी, वहां आज भी प्यास बुझाने के लिये लोग गड्ढों से रिसते पानी या कोसों दूर कुईंया से पानी लाने को बेवश और लाचार हैं। नल का कनेक्शन तो मिला, लेकिन जलमीनार न बनने के चलते टोंटी से पानी नहीं, सिर्फ धूल उड़ती है। कुछ गांव वालों का कहना है कि जब ठेकेदारों ने बोरिंग कराई और नलों की पाइपलाइन बिछी, तो गांववालों को लगा कि अब वो भी उन लोगों में शामिल होंगे, जिनके घर में बस नल खोलते ही पानी बहने लगता है। घर की बहुओं और बेटियों की आंखों में सुकून की चमक थी कि अब उन्हें कोसों दूर कुईंया तक नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन साल-दर-साल बीत गये, जलमीनार नहीं बना और सपनों का पानी सूख गया। गांव की कमली देवी कहती हैं, “जब पाइप लगा था, लगा कि हमारी तकलीफ खत्म हो गई। लेकिन अब रोज कुएं का चक्कर लगाना पड़ता है। बच्चे भूखे रह सकते हैं, लेकिन बिना पानी के चूल्हा कैसे जलेगा?” वहीं, फुलबसिया मुंडा की आंखों में नाराजगी साफ दिखती है, “हम गरीब लोग हैं, बड़े अफसरों के दफ्तर के चक्कर नहीं लगा सकते। पानी न हो तो जीना भी मुश्किल हो जाता है।” वैसे गांववालों की उम्मीद अब भी जिंदा है। सुनें क्या बोले गांव वाले…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...