मां के पास जाने से रोका तो लक्ष्‍मी को मा’र कर गा’ड़ दिया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa (NityaNand Dubey) : लक्ष्‍मी को जी-जान से चाहने वाले ने ही मौत के घाट उतार दिया। उसकी लाश को जंगल में गड्ढ़े में दफना दिया। लक्ष्‍मी के साथ उसकी मौत का राज भी तीन महीने तक जमीन में दफन रहा। राज उस वक्‍त बेनकाब हुआ, जब पुलिस ने लक्ष्‍मी के प्रेमी और लिव इन में रह रहे साथी रिंकू कश्‍यप को गिरफ्तार किया। पहले तो रिंकू घटना से अंजान होने का नाटक‍ करता रहा। जब पुलिस ने सख्‍ती दिखाई तो वह टूट गया। पुलिस को दिये अपने बयान में रिंकू ने लक्ष्‍मी की गला दबाकर हत्‍या करने की बात कबूल की। रिंकू की निशानदेही पर मजिस्‍ट्रेट की मौजूदगी में जमीन खोदकर लक्ष्‍मी की बॉडी को बाहर निकाला। लाश पूरी तरह से सड़-गल चुकी थी। केवल हड्डियां बची थी, जिसे पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। कपड़े से लक्ष्‍मी के परिजनों ने उसकी पहचान की। यह सनसनीखेज मामला गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के नगनाहा गांव का है।

पुलिस के अनुसार रिंकू और लक्ष्‍मी में करीब दो साल से प्रेम प्रसंग था। लक्ष्‍मी ने अपने घरवालों से इस बारे में बात की। पहले तो घरवाले तैयार नहीं हुये, फिर बाद में बेटी की जिद के आगे हार गये। दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। लक्ष्‍मी अपने प्रेमी रिंकू के साथ लिव-इन- रिलेशन में रहने लगी। इस बीच लक्ष्‍मी ने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया। कुछ दिन बाद रिंकू बच्‍ची को गांव में किसी को पालने के लिए दे दिया और लक्ष्‍मी को मायके पहुंचाकर खुद कमाने परदेश चला गया। करीब 5 महीने पहले वह भंडरिया लौटा। मगर वह लक्ष्‍मी से मिलने नहीं गया। लक्ष्‍मी को जब पता चला कि रिंकू वापस आ गया है, वह उससे मिलने पहुंची। पूछा कि वह उससे मिलने क्‍यों नहीं आया। तब रिंकू ने उसके साथ संबंध रखने से मना कर दिया। जिसके बाद लक्ष्‍मी ने भंडरिया थाने में रिंकू के खिलाफ शिकायत की। पुलिस के हस्‍तक्षेप के बाद रिंकू फिर लक्ष्‍मी को साथ रखने लगा। करीब दो महीने साथ रहने के बाद लक्ष्‍मी गायब हो गई। कई दिनों तक लक्ष्‍मी को नहीं देखने पर उसके परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लक्ष्‍मी की मौत का राज खोला।

भंडरिया थानेदार इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत ने बताया कि बीते 2 जनवरी को लक्ष्मी अपने घर जाने की और घुमाने की जिद रिंकू से करने लगी। वहीं, रिंकू ने उसके घर जाने से इनकार कर दिया। बोला- नये साल में अपने घर जा कर मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेगा। लक्ष्मी ने उसे जाने नहीं दिया। इस बात पर दोनों में जमकर विवाद हुआ। गुस्से में रिंकू ने लक्ष्मी को गला घोंट कर मार डाला और उसकी लाश को सिकरिया जंगल में दफना दिया।

इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...