spot_img
spot_img
spot_img

अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्‍या कहा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: नक्‍सलवाद, उग्रवाद और अपराध पर लगाम कसने का फरमान जारी किया गया है। किसी भी हालत में राज्‍य में लॉ एंड ऑर्डर बनाने रखने का सख्‍त आदेश दिया गया है। रोडमैप तैयार कर ठोस कार्रवाई और बेहतर नतीजे पर फोकस करने पर बल दिया गया। वहीं उग्रवाद और अपराध पर लगाम कसने में कोई दिक्‍कत और परेशानी है तो उसे अविलंब आला पुलिस अधिकारियों से शेयर करने को कहा गया है। मौका था पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से अपराध पर समीक्षा का।

सूबे के डीजीपी नीरज सिन्‍हा एक-एक जानकारी ले रहे थे। उन्‍होंने सभी जिलों के पुलिस कप्‍तान को सख्‍त निर्देश दिया है कि अपराध की समीक्षा कर अपराधियों पर लगाम लगाएं। संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करें। उनकी लिस्‍ट तैयार कर गतिविधियों पर नजर रखें। साथ ही लंबित कांडों की जांच की समीक्षा का निर्देश दिया है। उन्‍होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस किसी की लापरवाही से कांड लंबित है, उसे चिह्नित कर उसके खिलाफ सख्‍त अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करें। डीजीपी ने कहा कि वैसे अपराधी जो जमानत पर हैं और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्‍त है, उनकी जमानत रद्द कराने के लिए आवश्‍यक कार्रवाई करें। कुख्‍यात अपराधियों पर नजर रखें। जरूरत पड़े तो उनपर सीसीए लगाने की कार्रवाई करें। फरार और वारंटियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्‍हें उनके सही जगह पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। साथ ही जेल से होने वाले आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में एडीजी, आईजी, डीआईजी स्‍तर से लेकर सीनियर एसपी एवं एसपी स्‍तर के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्‍या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...