रांची : शरद की संध्या बेला में जब एक साथ महिलाएं मां काली की महाआरती करने उतरी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मां काली आराधना में 11 हजार दीप जलाये गये। वहीं कोरोना महामारी में काल के गाल में समा गये लोगों के नाम भी एक-एक दीप मां की चरणों में समर्पित किया गया। मौका था काली पूजा स्वागत समिति हरमू रोड द्वारा बनाये गये काली पूजा पंडाल में महाआरती का। वहीं मशहूर गायिक रीमा वर्मा ने मां काली की आरती गाकर वहां मौजूद हर लोगों को झूमने और भक्ति में डूब जाने पर मजबूर कर दिया। एक ही रंग की साड़ी पहनी, माथे पर पल्लू और हर हाथ में आरती की सजी थाली में जल रहे दीये इस बात के गवाह थे कि खुली छतों के दीये कब के बुझ गये होते, यह मईया काली की ही महिमा है जो हवाओं के पर कतर देती है।
इसे भी पढ़ें : जुआ खेलते-खेलते खेलने लगे खूनी खेल, 2 मरे, 3 गंभीर
इसे भी पढ़ें : लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो की चाईबासा में मौत, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)








