kohramlive desk : एबी डिविलियर्स के फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार वानखेड़े स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले में एबी डिविलियर्स के नारे लगे थे। खास बात यह है कि उस समय लोकल ब्वॉय रोहित शर्मा मैदान पर बैटिंग करने के लिए उतरे थे। अब एबी के संन्यास के बाद इस वाकये से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।
the only interview this video reminded me of😂🥲😭
Gonna miss seeing these two on and off the field❤️ #ThankYouABDeVilliers @ABdeVilliers17 @imVkohli https://t.co/lPrRpez9UC pic.twitter.com/KhingJhajm
— S (@sanchihihii) November 19, 2021
‘ओय क्या है ये‘
इस वीडियो में विराट कोहली साथी खिलाड़ी एबी से कह रहे हैं, रोहित जब बैटिंग करने उतरे तो दर्शकों ने एबी-एबी का नारा लगाना शुरू कर दिया। रोहित मुंबई के है़ं और उन्होंने पलटकर भीड़ से कहा, ‘ओय क्या है ये?’ वीडियो में कोहली और डिविलियर्स जमकर ठहाका लगा रहे हैं।
अब मैदान पर नहीं दिखेंगे ‘मिस्टर 360 डिग्री‘
एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ढेरों रन बनाए, लेकिन भारत में मुकाबले खेलने के दौरान उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला, ऐसा हर क्रिकेटर का ख्वाब रहता है। अब भारतीय फैंस अपने इस चहेते ‘मिस्टर 360 डिग्री’ को मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पाएंगे।
इसे भी पढ़ें : REAKING : छक्के के साथ भारत ने छुड़ाये कीवी टीम के “छक्के”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी






