Kohramlive : वैभव सूर्यवंशी का बल्ला IPL 2026 में लगातार आग उगल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गये मुकाबले में वैभव ने 46 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पावरप्ले में गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। वैभव के नाम अब पावरप्ले में 401 रन हो गये हैं। उन्होंने Travis Head की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2024 सीजन में पावरप्ले में 401 रन बनाये थे। वहीं गिलक्रिस्ट 382 रन के साथ अब चौथे स्थान पर खिसक गये हैं।
डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड खतरे में
IPL इतिहास में एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड David Warner के नाम है। उन्होंने 2016 में 467 रन बनाये थे। वैभव अगर अगले दो मैचों में 67 रन और बना लेते हैं तो वह वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 बन जायेंगे।
IPL में एक सीजन के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन
- 467 रन – David Warner (2016)
- 402 रन – Sai Sudharsan (2025)
- 401 रन – Vaibhav Suryavanshi (2026)
- 401 रन – Travis Head (2024)
- 382 रन – Adam Gilchrist (2009)
- 374 रन – Jos Buttler (2022)
- 373 रन – Virat Kohli (2024)
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें
इसे भी पढ़ें : “मोदी जी आप टेंशन मत लो…” मासूम बच्ची का वीडियो वायरल…
इसे भी पढ़ें : Sale में Shopping करते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना…
इसे भी पढ़ें : अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति ने जारी किया अध्यादेश






