RANCHI (Rajesh singh) : टीम इंडिया ने रांची में टी-20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुये भारतीय टीम ने कीवी टीम को 153 रन पर रोक दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए रोहित और राहुल की जोड़ी ने 13.2 ओवर में 117 रन जोड़े। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 49 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 36 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। मैच की सबसे खास बात रही कि भारत के दोनों ओपनर रोहित और राहुल ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं पंत ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 17.2 ओवर में टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया।
भारत की तरफ से आर अश्विन ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटके, हर्षल पटेल को दो, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।


इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :भाई को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो






