चतरा : NTPC ने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महिलाओं के बीच मुर्गी पालन की सामग्री वितरित की। एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना के अंतर्गत प्रभावित गांव कामता, राहम, गाड़ीलौंग की महिलाओं को चूजे और अन्य सामग्री का वितरण किया गया।
इसे भी पढ़ें : महंगी पड़ी छेड़खानी, पहले तो हुई कुटाई और फिर…
मुर्गी पालन की विधि भी समझाई गई
अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मुर्गी पालन की विधि भी समझाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अत्थि वसुंधरा महिला क्लब की अध्यक्ष मंजरी गोस्वामी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला समूह के सदस्यों को चूजा, दाना और पानी के लिए उपयोग आने वाली सामग्री का वितरण किया। मौके पर आरएंडआर के विभागाध्यक्ष टीके पात्रा और संतोष कुमार भी शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में आजसू का कैंडल मार्च






