spot_img

ब्‍यूटी पार्लर की आड़ में @Sex Racket, …और मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : ब्‍यूटी पार्लर की आड़ में Sex Racket का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम का गठन कर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग को मुक्‍त कराया,जिसे किशनगंज से अगवा कर जिस्‍मफरोशी के धंधे में धकेल दिया गया था। मौके से पुलिस ने आरोपी शख्‍स और ब्‍यूटी पार्लर संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। मामला गुड़गांव का है।

इसे भी पढ़ें : पति निकला बेवफा, फिर पत्नी ने किया ऐसा सौदा कि…

मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के किशनगंज की नाबालिग 21 दिसंबर से गायब थी। 25 दिसंबर को नाबालिग ने फोन कर परिजनों को बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर उसे गुड़गांव ले जाया गया है। जहां जबरन उससे एक ब्‍यूटी पार्लर में देह व्‍यापार का धंधा कराया जा रहा है।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुड़गांव में मानव तस्करी पर काम करने वाली संस्था शक्ति वाहिनी की मदद से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और मदद मांगी। संस्‍था की मदद से पुलिस ने किशोरी को एक ब्यूटी पार्लर से मुक्त कराया। किशोरी को सीडब्ल्यूसी के सामने प्रस्तुत किया गया। फिलहाल किशोरी को बालिका गृह में रखा गया है। किशोरी के माता-पिता और किशनगंज पुलिस को किशोरी के बरामद होने की सूचना दे दी गई है।

मामले में गुड़गांव पुलिस ने किशोरी को अगवा कर गुड़गांव ले जाने वाले अररिया के राम सागर कुमार और ब्यूटी पार्लर संचालिका शबनम खातून को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि राम सागर कुमार मानव तस्‍करी के धंधे में पहले से ही लिप्‍त है। वह अबतक कई लड़कियों को बेच चुका है। वह गांव में भोलीभाली लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर और बड़े सपने दिखाकर दिल्ली, हरियाणा जैसे शहरों में ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था। मोटी रकम मिलने पर वह लड़कियों को बेच भी देता था।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand में तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान : के. विजय कुमार

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित