Bihar : बिहार के नालंदा(Nalanda) में आस्था का बड़ा आयोजन अचानक मातम में बदल गया। शीतला अष्टमी के मौके पर मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच भीषण भगदड़ (Nalanda Stampede)मच गई, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। कई श्रद्धालु घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना उस वक्त हुई जब सुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। मेला भी लगा था, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का-मुक्की के बीच लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े और देखते ही देखते हालात बिगड़ गये।
प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नाकाफी थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मंदिर और मेला दोनों को बंद कर दिया गया है। सरकार ने त्वरित राहत का ऐलान किया है। मृतकों के परिजनों को कुल 8 लाख रुपये (केंद्र+राज्य) और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक जताया है। फिलहाल प्रशासन जांच में जुटा है, लेकिन इस हादसे ने व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं।
इसे भी पढ़ें : Horoscope: केतु का नक्षत्र परिवर्तन, इनकी बदलेगी किस्मत, ये रहे सतर्क… जानें
Nalanda Stampede में CM नीतीश ने किया मुआवजे के ऐलान


इसे भी पढ़ें : Jharkhand Mousam : आज यहां चलेगी आंधी तो इन जिलों में पड़ेंगे ओले… जानें










