Giridih : तेज रफ्तार कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कार में सवार 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा शनिवार की रात गिरिडीह के गावां-सतगावां मुख्य पथ पर मंझने पुल के पास हुआ। मृतक की पहचान बिहारशरीफ निवासी दिवाकर सिंह के रूप में हुई है। उनकी शराब की दुकान है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ निवासी दिवाकर सिंह अपने साथी घनपत कुमार, सतीश यादव, नीतीश कुमार और बौली कुमार के साथ गावां आ रहे थे। गाड़ी वह खुद चला रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। दिवाकर सिंह की डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : राजस्थान में लगती है लाइन, MP में मिलता है टिकट, जानिये कौन सा है वो अनोखा स्टेशन
इसे भी पढ़ें : खून से लतपथ मिली एक शख्स की लाश, लोगों ने कहा- इतना मारा कि…
इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्लांट करने में माहिर संतोष का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…
इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्छा है अंडा, रोजाना ज्यादा खाने से हो सकती है बीमारी
इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…
इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस












