spot_img
spot_img

राजस्थान में लगती है लाइन, MP में मिलता है टिकट, जानिये कौन सा है वो अनोखा स्‍टेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: राजस्थान में लगती है लाइन, MP में मिलता है टिकट। भारत में कई रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जो अजीबोगरीब फैक्ट्स की वजह से जाने जाते हैं। ऐसे ही एक स्टेशन के बारे में हम आपको बता रहे हैं। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ने वाले इस स्टेशन पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में।

एक प्लेटफॉर्म एमपी में है तो दूसरा राजस्थान में…

कोटा संभाग में पड़ने वाले इस स्टेशन का नाम भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है जो राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। भारत में यह अपनी तरह का इकलौता रेलवे स्टेशन है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित यह रेलवे स्टेशन कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं और टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है।

मध्य प्रदेश के लोगों को हर छोटे बड़े काम के लिए भवानी मंडी स्टेशन ही आना पड़ता है। इसलिए दोनों राज्यों के लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द दिखाई देता है। राजस्थान की सीमा पर स्थित लोगों के घर के आगे का दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है, तो वहीं पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलता है। दोनों राज्यों के लोगों की बाजार भी एक ही है।

स्टेशन के नाम पर बनी है फिल्म

इस रेलवे स्टेशन के नाम पर एक फिल्म भी बनी है। इस कॉमेडी फिल्म का नाम Bhawani Mandi Tesan है जिसको सईद फैजान हुसैन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जयदीप अल्हावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।

इसे भी पढ़ें :Helicopter की कीमत कितनी होती है और कितने की माइलेज देती है, जानें

इसे भी पढ़ें :फंदे पर झूलती मिली नाबालिग की डेड बॉडी, परिजन बोलें…

इसे भी पढ़ें :Flipkart पर Cooling Days सेल शुरू!, आधी कीमत पर लें ये सामान..

इसे भी पढ़ें :आंखों में लगाती हैं काजल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...