GARHWA : गढ़वा पुलिस ने 2 माह पहले ज्वेलरी और कपड़े की दुकान में चोरी करने वाले चार चोरों को दबोच लिया है। दो माह पहले शहर के किट्टू-परी ज्वेलरी दुकान से 50 लाख के गानों की चोरी हुई थी। उसी समय एक कपड़ा व्यवसायी के घर से 13 लाख की चोरी हुई थी। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि बिहार के सासाराम से संजय सोनी नामक एक ज्वेलरी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी का तीन सौ ग्राम सोना एवं ढाई किलो चांदी बरामद हुआ है। कपड़ा व्यवसाई के घर से हुई चोरी के सामान की अभी बरामदगी नहीं हुई है।
सीसीटीवी फुटेज से मामले की गहराई तक पहुंची पुलिस
एसडीपीओ ने बताया कि SP के निर्देश पर दोनों कांडों के उद्भेदन के लिए एक टीम बनाई गई थी। अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज जांच में कपड़ा व्यवसायी के चालक महानन्द सिंह की भूमिका शुरुआत में संदेह के घेरे में आई। पुलिस जब महानंद से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दोनों कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकर की और उसमें शामिल गिरोह का खुलासा कर दिया। इसके बाद शातिर चोर राकेश चन्द्रवंशी एवं राजू खलीफा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि उन लोगों ने चोरी के आभूषण 300 ग्राम सोना तथा 2. 5 किलो चांदी को सासाराम में संजय सोनी के घर बेच दिया है। पुलिस ने संजय सोनी को सासाराम से गिरफ्तार किया।
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :NEET PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, जानें तारीखें
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर








