RAMGARH : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एक मुखिया का शव सोमवार को मिला है। मृतक की पहचान महेश बेदिया (35 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मामला पतरातू प्रखंड के बीचा पंचायत का है। पुलिस के अनुसार, भुरकुंडा OP क्षेत्र में स्थित CCL (सेंट्रल कोलफील्ड लिमिडेट) की बंद हो चुकी सौंदा डी खदान के पोखर मुखिया महेश बेदिया की लाश मिली है। इसके पहले सूचना मिलने के बाद पतरातू SDPO वीरेंद्र कुमार चौधरी व भुरकुंडा OP प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मुखिया कल 8 बजे बाइक से निकले थे भुरकुंडा के लिए
पुलिस के अधिकारियों ने भी माना कि शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मुखिया सुतरपुर स्थित अपने घर से रविवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक से भुरकुंडा के लिए निकलने थे। बाइक की गैराज में मरम्मत कराने की बात कही थी। इसके बाद शाम को बिरसा चौक लक्ष्मी टाॅकीज के पास स्थित मोटरसाइकिल गैराज के पास उन्हें देखा गया था। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटे। इस संबंध में पतरातू SDPO ने बताया कि मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बाइक और मोबाइल की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
इसे भी पढ़ें : बाइक खड़ी कर घर के अंदर गया, बाहर आया तो उड़े होश
इसे भी पढ़ें : बाल सुधार गृह पहुंची राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम
इसे भी पढ़ें : राजधानी में लेवी के 61 लाख के साथ उग्रवादी अरेस्ट!
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स
इसे भी पढ़ें : एक ही रात दो कैब ड्राइवर को उतारा मौत के घाट, सनसनी
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ लेकर भाग गया, फिर देखिये बैंक ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : कोरोना पॉजिटिव ऐसे करेंगे वोटिंग, घर पहुंचेगा…
इसे भी पढ़ें : CM HEMANT SOREN की पत्नी कोरोना संक्रमित,परिवार के 4 समेत 5 POSITIVE
इसे भी पढ़ें :सरेराह दबंग अशोक पांडेय का मर्डर, गैंगवार की आहट, देखें कैसे…










