Hazaribagh (Sunil Sahu) : गैंगस्टर अमन साहू के दो खास गुर्गे नितिश शील उर्फ मेजर सिंह और अभिनव तिवारी उर्फ सुशांत तिवारी को हजारीबाग पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से उम्दा किस्म का 1 पिस्टल, 11 जिंदा गोलियां, 1 मैगजिन, 3 मोबाइल फोन और नकद 57 हजार 300 रुपये मिले। दोनों शूटर द्वारा इस्तेमाल की जा रही सफेद रंग की अपाची बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार मेजर सिंह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का रहनेवाला है। वहीं, अभिनव तिवारी पलामू के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 साउथ बारटोला का रहनेवाला है। गिरफ्तार शूटरों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिली जानकारी पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ये दोनों बदमाश हजारीबाग के कोल कंपनी और व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने के मकसद से हजारीबाग में इंट्री की थी।
हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को गुप्त सूचना मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू के दो खास गुर्गे हजारीबाग में इंट्री करने वाले हैं। दोनों का इरादा नेक नहीं है। मिली सूचना को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कोर्रा एवं मुफ्फसिल के थानेदारों की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम जाल बिछा दोनों दोनों शूटरों को कनहरी पुल के पास दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि इन दोनों शूटरों के द्वारा ही छत्तीसगढ़ के कोयला कंपनी में ब्लास्ट किया गया था। इनकी फितरत खौफ पैदा कर अवैध उगाही करने की है। दोनों पेशेवर शूटर है और गैंगस्टर अमन साहू के इशारे पर काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर झामुमो नेता से मांगी रंगदारी, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का गठन, काजल यादव बनीं अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें : राजधानी में वार्ड सदस्य के बेटे को गोलियों से भून डाला…देखें










