spot_img
spot_img

सीओ-पुलिस से झंझट और सरकारी रायफल छीनने वालों का क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : चौपारण सीओ, पुलिस पदाधिकारी और फोर्स के साथ झगड़ा-झंझट करने के इल्जाम में तीन लोगों को धर लिया गया। गिरफ्तार किये गये लोगों में अशोक यादव, संजय कुमार वर्मा और चंदन यादव शामिल हैं। तीनों चतरा के मयुरहंट थाना के पेटादरी के रहने वाले हैं। चंदन यादव अशोक यादव का बेटा है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यहां याद दिला दें कि बीते कल यानी 4 जनवरी को सीओ दलबल के साथ बालू तस्करी का जायजा लेने निकले थे। चौपारण थाना क्षेत्र के हजारीधमना पहुंचे तो देखा कि बराकर नदी से तस्कर ट्रैक्टरों में बालू लोड कर रहे थे। रोक-टोक और सवाल-जवाब करने पर वहां मौजूद लोग सीओ और पुलिसकर्मी से उलझ गये। उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। वहीं, एक जवान का सरकारी रायफल छीनकर नदी के पानी में फेंक दिया गया। हालांकि, रायफल बाद में बरामद कर ली गई। तस्करों ने सीओ को देख लेने तक की धमकी दे डाली थी। मामले को लेकर चौपारण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कुल 7 लोगों के खिलाफ खिलाफ नामजद और 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

इस वारदात की खबर हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे के कानों तक पहुंची। उन्होंने मामले को काफी गंभीरता से लिया। पुलिस कप्तान ने बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर की देखरेख में एक टीम का गठन किया गया। एसडीपीओ को टास्क दिया गया संदेही गुनहगारों को धरने का। गठित टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और तीन लोगों को धर लिया। वहीं, अन्य की तलाश में जुट चुकी है।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली लोमहर्षक कांडः अंजलि को क्यों नहीं बचाया? सहेली निधि ने दिया यह जवाब

इसे भी पढ़ें : ऐसा बिछाया जाल, धरा गये रंगबाज, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां ने नहाने बोला, बिदके बच्चे ने बुला ली पुलिस…देखें

इसे भी पढ़ें : गुंडई करने वाले सात बदमाशों का क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...