Kohramlive : जालिम नशेड़ियों के चलते दुनिया से रूखस्त हो गई अंजलि की सहेली निधि एकमात्र चश्मदीद गवाह है। घटना को लेकर निधि सच बोल रही या झूठ, इस सवाल का जवाब हर किसी के जेहन में रेंग रहा है। हालांकि इस कांड के अनुसंधान में जुटी पुलिस में कुछ का कहना है कि कॉल डिटेल, लोकेशन और CCTV फुटेज यह संकेत देता है कि निधि के बयानों में दम है। दूसरा सवाल कौंधना लाजिमी है कि आखिर निधि ने अपनी सहेली अंजलि को क्यों नहीं बचाया? वो उस रात खामोश क्यों रही? इस सवाल के जवाब में निधि ने पुलिस को बताया है कि, वह डर गई थी। वह अपने घर चली गई थी। इसी वजह से उसने अपनी सहेली की कोई मदद नहीं की।
वहीं दिल्ली पुलिस मुरथल से लेकर दिल्ली के बेगमपुर तक के 42 किमी के रास्ते में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौके-ए-वारदात CCTV कैमरे नहीं लगे थे। घटनास्थल से कुछ दूर पहले और बाद CCTV फुटेज को खंगाला गया है। फुटेज में देखा गया कि अंजलि गाड़ी चला रही है, वहीं निधि पीछे बैठी है। वहीं अंजलि को घसीटने वाली कार भी पीछे से आती दिखाई दे रही है। दूसरे करीब लगे फुटेज में निधि वहां से जाती हुई दिखाई दे रही है। आगे लगे एक CCTV फुटेज में अंजलि का जूता गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कॉल डिटेल, लोकेशन व CCTV फुटेज से सब कुछ आपस में जुड़ रहा है। इस वजह से निधि के बयानों पर विश्वास किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : ऐसा बिछाया जाल, धरा गये रंगबाज, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नोबॉल की हैट्रिक, जीता श्रीलंका…देखें
इसे भी पढ़ें :Kanjhawala Case: पांच संदेही गुनहगारों की बढ़ी रिमांड
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में महिला यात्री के साथ एक और कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत आये 124 यात्री Corona +ve, क्या बोले हेल्थ मिनिस्टर… देखें
इसे भी पढ़ें :योजनाएं कागजों-फाइलों में नहीं, धरातल पर उतारी जा रही हैं : सीएम
इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @ 05.01.2023 #Jhatpat
इसे भी पढ़ें :सुषमा बड़ाइक फायरिंग मामले में दानिश धराया, देखें…
इसे भी पढ़ें :राम मंदिर को लेकर गृह मंत्री का बड़ा ऐलान…देखें












