spot_img

गुंडई करने वाले सात बदमाशों का क्या हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली और हिंदपीढ़ी में गुंडई करने में एक्टिव सात क्रिमिनलों को रांची पुलिस ने धर दबोचा। इन गुंडों की खुराफाती की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थी। धरे गये सभी क्रिमिनलों का बैक ग्राउंड बहुत बढ़िया नहीं है। सबके सब दागी किस्म के हैं। इनकी फितरत हत्या, लूट और डकैती करने की है। आर्म्स एक्ट में कई बार जेल भी जा चुके हैं। पकड़े गये बदमाशों के पास से उम्दा किस्म के तीन देशी पिस्टल और छह जिंदा गोलियां मिली है। एक गुप्त सूचना इन बदमाशों को सलाखों के पीछे ले गया।

गुप्त सूचना ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

दरअसल, हुआ यूं कि किसी ने रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना दी कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01AE-5529) से कुछ दागी किस्म के लोग राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में छुट्टा घूम रहे हैं। सबके पास हथियार है। उनका इरादा नेक नहीं है। वो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस कप्तान ने इस सूचना को गंभीरता से लिया और आगे की कार्रवाई का टास्क कोतवाली DSP प्रकाश सोय एवं हिंदपीढ़ी के थानेदार विनय कुमार सिंह को दिया। बीती रात हिंदपीढ़ी के खेत मोहल्ला छोटा तालाब के पास सभी धरा गये। पकड़े गये दागी मो. इमरान उर्फ गुगुन के नाम हिंदपीढ़ी व हरिजन थाने में 3, मो. बेलाल खान के नाम कोतवाली में 2, मो. बाबू खान उर्फ बाबू के नाम कोतवाली, डोरंडा, हिंदपीढ़ी एवं हरिजन थाने में 6, अरबाज खान उर्फ काला अरबाज के नाम कोतवाली और हिंदपीढ़ी में 6, मो. चांद के खिलाफ 5, मो. नसीम उर्फ बाबू के नाम हिंदपीढ़ी और कोतवाली में 2 एवं मो. कलाम उर्फ रोहित के नाम कोतवाली, अरगोड़ा एवं एयरपोर्ट थाने में 4 केस दर्ज हैं। ये सभी बदमाश हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल…

इसे भी पढ़ें : योजनाएं कागजों-फाइलों में नहीं, धरातल पर उतारी जा रही हैं : सीएम

इसे भी पढ़ें : ऐसा बिछाया जाल, धरा गये रंगबाज, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...