KODERMA : कोडरमा के जम्मूखांडी जवाहर डैम में शनिवार को डूबकर हजारीबाग के एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना चंदवारा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान 15 साल के बंटी कुमार के रूप में हुई है। वह हजारीबाग के इचाक थाने के खैरा कर्मा गांव का रहने वाला था।
अब नहीं मिला है शव
बताया जा रहा है कि वह एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए अपने मामा के घर कोडरमा आया था। सुबह युवक में अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। अब तक युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। डैम में गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। जाल फेंका जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
नहाने के वक्त पानी की तेज धार में चला गया
युवक के साथ राहुल कुमार दास व मिथिलेश कुमार भी नहाने के लिए गए हुए थे। तीनों एक बोट लेकर डैम के अंदर चले गए। नहाने के लिए बोट से नीचे पानी में उतरे। इसी दौरान धारा के प्रवाह से बोट आगे बढ़ गई। हजारीबाग से आए युवक ने बोट को पानी के अंदर से पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान वह गहराई में समा गया। दोस्तों ने डैम से बाहर निकल कर यह जानकारी लोगों को दी। इसके बाद युवक की तलाश शुरू हुई।
इसे भी पढ़ें :चाचा और चचेरों भाईयों ने ही कराई थी पिंटू की हत्या, जानिये क्यों और कैसे…
इसे भी पढ़ें :फोन स्वीच ऑफ होते ही बढ़ी चिंता, सूचना आई कि जंगल में…
इसे भी पढ़ें :Helicopter की कीमत कितनी होती है और कितने की माइलेज देती है, जानें
इसे भी पढ़ें :फंदे पर झूलती मिली नाबालिग की डेड बॉडी, परिजन बोलें…
इसे भी पढ़ें :Flipkart पर Cooling Days सेल शुरू!, आधी कीमत पर लें ये सामान..
इसे भी पढ़ें :आंखों में लगाती हैं काजल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान
इसे भी पढ़ें :लेपर्ड प्रिंट गाउन में Urvashi Rautela की अदाओं को देख फैंस बोले…
इसे भी पढ़ें :बिना निकाह-बिना फेरों के हुई फरहान-शिबानी की शादी, देखें
इसे भी पढ़ें :कहीं आपका Gmail अकाउंट कोई और यूज तो नहीं कर रहा, ऐसे करें पता
इसे भी पढ़ें :हैवान पति ने महिला के साथ क्या कर डाला, देखें…










