Kohramlive desk: बिना निकाह-बिना फेरों के हुई फरहान-शिबानी की शादी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने शादी कर ली हैदोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 17 फरवरी को फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसे पूरी तरह प्राइवेट रखने की कोशिश की गई। वे मिसेज अख्तर हो गई हैं। शिबानी दांडेकर अब अख्तर खानदान की बहू गई हैं। सबसे पहले तो फरहान और शिबानी को शादी को ढेरों मुबाकरबाद।
सूट बूट लुक में फरहान हैंडसम लगे, तो शिबानी रेड एंड बेज कलर के गाउन में स्टनिंग लगीं। अपने इस वेडिंग लुक को शिबानी ने खूबसूरत रेड veil के साथ कंप्लीट किया। शादी मे ंफरहान-शिबानी ने डांस भी किया, जिसका वीडियो सामने आया हैन्यूलीमैरिड कपल की शादी की पहली तस्वीर लीक हो चुकी है। दूल्हा-दुल्हन बने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर साथ में परफेक्ट कपल लगे। उनके फैंस के लिए इससे बढ़कर कुछ और वीकेंड ट्रीट नहीं हो सकती। फरहान और शिबानी की ये तस्वीर रिलेशनशिप गोल्स दे रही है। दोनों की खुशी देखते ही बनती है।

शिबानी और फरहान ने रखी Vow सेरेमनी
करीबन 4 साल तक डेट करने के बाद फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने 19 फरवरी को शादी की। दोनों की ये शादी अख्तर फैमिली के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई। कपल ने ना ही हिंदू वेडिंग की और ना ही निकाह किया। कपल ने कुछ हटके करने का फैसला लिया। शिबानी और फरहान ने Vow और रिंग सेरेमनी कर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया। है ना अमेजिंग!
कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी?
फरहान-शिबानी की लव स्टोरी एक रियलिटी शो में शुरू हुई थी। जहां फरहान शो के होस्ट थे और शिबानी कंटेस्टेंट। धीरे धीरे उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। शुरुआत में कपल ने अपने रिलेशन को सीक्रेट रखा। फरहान की ये दूसरी शादी है। 16 साल बाद उन्होंने अधुना भबानी से तलाक लेने का फैसला किया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं। फरहान काफी पहले शिबानी संग लाइफ में आगे बढ़ चुके थे। अब फरहान ने शादी के साथ शिबानी संग अपने रिश्ते को नया आयाम दिया है।














