kohramlive desk : Gmail दुनिया की ज्यादा यूज की जाने वाली ईमेल सर्विस है। कई लोगों के पास Gmail आईडी होगी। आम तौर पर Gmail अकाउंट से कई दूसरे अकाउंट लिंक्ड होते हैं। कितने सारे पासवर्ड जीमेल अकाउंट के साथ आप सिंक करके रखते हैं। ऐसे में अगर आपका जीमेल अकाउंट हैक हो जाए तो आप भारी मुश्किल में फंस सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपका Gmail कोई और भी ऐक्सेस कर रहा होता है। इसे लगाना कठिन नहीं है। यह आसान है।
गूगल अकाउंट में जाकर करें रिव्यू
सबसे पहले अपने गूगल अकाउंट में जाकर यह रिव्यू कर लें। आपने अब तक कितने डिवाइस से जीमेल ऐक्सेस किया है। अपने गूगल अकाउंट में जाकर नेविगेशन पैनल से Security पैनल में जाएं। Security पैनल में Manage Devices का ऑप्शन होगा। यहां क्लिक करते ही आपको दिखेगा कि आप मौजूदा समय में कितने डिवाइसेज से एक साथ लॉग्ड इन हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए लिस्ट के डिवाइस को सेलेक्ट कर सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपको कोई भी ऐसा डिवाइस दिख रहा है जिससे आपने लॉगइन नहीं किया है तो समझ लें आपका अकाउंट कोई भी ऐक्सेस कर रहा है। यहां से आप उस डिवाइस से अपना जीमेल साइन आउट करके हटा सकते हैं।
लास्ट एक्टिविटी भी है महत्वपूर्ण टूल
नीचे राइट साइड में Last account activity: XX Minutes ago दिखता है। इसके ठीक नीचे Details पर क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया विंडो देखने को मिलेगा। यहां आपकी अकाउंट ऐक्टिविटी की लिस्ट है। सबसे टॉप में Concurrent Session Information दिखेगा। यहां ब्राउजर का नाम और लोकेशन आईपी अड्रेस देख पाएंगे। इसके ठीक नीचे एक टेबल मिलेगा जहां आईपी, लोकेशन और लॉगइन डेट और टाइम होगा।
अब आप इसे ध्यान से देखें और मैच करें। अगर आपको लगता है कि कोई ऐसा लॉगइन सेशन दिख रहा जो आपने नहीं किया है तो समझ लें कि किसी और ने आपका जीमेल अकाउंट ऐक्सेस किया है। यहां से ही आप साइन आउट भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :आज जारी हो सकता है CTET का RESULT!, इन STEPS से कर सकेंगे चेक
इसे भी पढ़ें :Lohardaga में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जंगल में किया …
इसे भी पढ़ें :12वीं पास CISF में बिना एग्जाम पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन, 81100 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :घर के बाहर JDU नेता को मारी इतनी गोलियां कि… देखें
इसे भी पढ़ें :अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल
इसे भी पढ़ें :7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास
इसे भी पढ़ें :8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो












