Saraikela : सरायकेला की खरसावां थाना पुलिस ने 5 बदमाशों को धरा है। इनके नाम मनोज सामड, लखन मुंडरी उर्फ गिड्डु, मधीलाल सोय, विजय जामुदा और शंभु महतो है। इनके पास से पुलिस को 20 पाना, एक कटर मशीन, तलवार, 40 किलो एल्मुनियम तार, लोहे का एंगल और तांबा मिला। सरायकेला SDPO हरविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां के बुरुडीह में बंद पड़ी अभिजीत कंपनी में कुछ लोग चोरी की नियत से घुसे है। सूचना को SDPO ने गंभीरता से लिया। गठित स्पेशल टीम उक्त स्थान पर पहुंची। वहां पहले से 15-20 की संख्या में अपराधी घात लगाए बैठे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने पुलिस पर पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षी सिकरा कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने खदेड़कर पांच लोगों को दबोच लिया। बाकी बदमाश झाड़ी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : कहीं चूक न जाये शानदार मौका, डेट से पहले ITR फाइलिंग पर फायदा… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : खासमखास के मा’रे जाने के पीछे का राज खोल गए SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : महज 50 हजार में अग्निवीर में बहाल कराने वाला धराया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बैंकर्स रेगुलर पेंशन दें हकदारों को : DC
इसे भी पढ़ें : गोलमोल जवाब देने पर बड़ा कांड होने से बच गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर मॉडल स्कूलों के बच्चों को निखारें : CM












