spot_img

महज 50 हजार में अग्निवीर में बहाल कराने वाला धराया, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : सेना के”अग्निवीर” में बहाली और मेडिकल टेस्ट में फिट करा देने ने नाम पर काली कमाई करने वाले एक गैंग का खुलासा रांची पुलिस ने किया है। आर्मी इंटेलीजेंस से मिले इनपुट के आधार पर प्रशिक्षु IPS रित्विक श्रीवास्तव की टीम ने इस गिरोह का खुलासा किया है। आर्मी इंटेलीजेंस सेना अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवकों नकुल कुमार चौधरी (रांची) और राजदेव महथा (बोकारो) को रोका, टोका और पकड़ा। नकुल और राजदेव ने उन्हें बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार को सेना में भर्ती कराने के मकसद से मेडिकल टेस्ट कराने आये हैं। दोनो के पास से सेना भर्ती के दस्तावेज और मोबाइल में बहाली कराने संबधी डाटा भी मिले। दोनों ने यह कबूल किया कि रांची के रातू रोड में रहनेवाला ब्रजेश कुमार चौबे 50 हजार रुपये लेकर सेना में भर्ती करवा रहा है। इसके बाद प्रशिक्षु IPS रित्विक श्रीवास्तव ने रातू रोड के इन्द्रपुरी रोड नंबर 6 में रेड कर ब्रजेश चौबे को धर लिया।

उसके घर एवं मोबाइल से कई अह‌म सुराग मिले है। इस फर्जीवाड़ा में सेना के कुछ लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। इस बिंदु पर जांच चल रही है। वहीं आर्मी इंटेलीजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि रांची में सेना की अलग-अलग जगहों पर होने वाली रिक्रूटमेंट रैलियों में फर्जी तरीकेे से पैसा दे कर मेडिकल पास कराया जा रहा है। एक्टिव हुई इंटेलीजेंस टीम ने नामकुम सेना अस्पताल परिसर से दो संदिग्ध लोगो को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ। ब्रजेश चौबे सेना भर्ती कराने के लिए हरेक कैंडिडेट से 50 हजार रुपये लेता था। नकुल एवं राजदेव को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। सुनें क्या बोले, रांची के रूरल SP नौशाद आलम..

इसे भी पढ़ें : आपसी अदावत या जादू-टोना, कलेजा दरका गया मासूम का म’र्डर… जानें

इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…

इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गुस्से में घर से निकली विवाहिता, बेटे के साथ मिली इस हाल में… जानें

इसे भी पढ़ें : खौफ पैदा करने की खातिर म’रवा डाला खासमखास को, जेल में बनी प्लानिंग… जानें

इसे भी पढ़ें :

फन फैलाकर खड़ा था कोबरा, यूं झट से पकड़ लिया, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन...

बिहार में शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, आखिरी डेट 31 अगस्त…

Bihar : शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार...

भारत-नेपाल सीमा पर अब 24 घंटे पहरा, 70 थानों के बीच बेहतर तालमेल का आदेश…

Bihar : भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अब और मजबूत...

JSSC CGL रद्द, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारी… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच JSSC...

धनबाद में CEO के. रवि कुमार का सख्त संदेश… जानें क्या

Dhanbad : मतदाता सूची केवल कागज का एक पन्ना...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: