spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर मॉडल स्कूलों के बच्चों को निखारें : CM

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई को बेहतरीन बनाने के मकसद ने हेमंत सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं। बच्चों को पढ़ने-लिखने का सामान, यूनिफॉर्म और छात्रवृत्ति देने का कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है। वहीं, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर कुछ विद्यालयों में बच्चों को कृषि और बागवानी का भी हुनर सिखाने के निर्देश दिये गये हैं। नवीनतम एवं आधुनिक तकनीक से संबंधित हर संसाधन स्कूलों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। CM ने कहा कि बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट होना चाहिये। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल- संगीत जैसी एक्टिविटीज रेगुलर चलनी चाहिए। तरह -तरह की प्रतियोगिताएं हों, ताकि उनकी प्रतिभा उछलकर सामने आ सके। स्टूडेंट को पढ़ने का बेहतर माहौल मिले, इसके लिए जिलों में रीडिंग रूम हो, वहीं वाईफाई की भी सुविधा होनी चाहिए। सत्र शुरू होने के समय टेक्स्ट बुक और यूनिफॉर्म देना सुनिश्चित करें।

जिन सरकारी स्कूलों का नक्शा बदल गया है, उन्हें तुरंत ठीक-ठाक करने को कहा गया। वहीं हर 3 साल पर स्कूलों के मेंटेनेंस होगा। युवा CM हेमंत सोरेन आज स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिये।

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल विद्यालयों का समय-समय पर समीक्षा हो

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार ने जिस मकसद से स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूल खोले हैं ,उसका सार्थक परिणाम सामने आना चाहिए। समय-समय पर इन विद्यालयों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से बातचीत करें। किसी तरह की खामियां मिलती है तो उसे तुरंत दूर करें। CM ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक अलग से आवासीय विद्यालय खोलने के लिये कार्य योजना बनाने को कहा। यहां बच्चों के पठन-पाठन के साथ-साथ खेल, संगीत, फिजिकल एजुकेशन देने की सारी सुविधा होनी चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए पूरे राज्य से दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनका यहां नामांकन सुनिश्चित करें।

CM ने अधिकारियों से कहा कि प्राथमिक, माध्यमिक और प्लस- टू विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करें, ताकि विद्यालयों का संचालन बेहतर तरीके से हो। शिक्षा सचिव के० रवि कुमार ने CM को बताया कि प्लस- टू विद्यालयों में प्रधानाचार्य, शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक के पदों पर नियुक्ति के लिए JSSC ने अधियाचना जारी कर दी है । माध्यमिक विद्यालयों, मॉडल स्कूलों और अन्य श्रेणियों के विद्यालयों के लिए भी शिक्षक एवं प्रयोगशाला सहायक के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। वहीं, सहायक आचार्य के 26 हज़ार पदों पर बहाली की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जायेगी। CM ने सरकारी विद्यालयों के परिसर में पेड़ लगाने पर जोर दिया, ताकि विद्यालयों में हरियाली बनी रहेगी।

इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पर हो फोकस 

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हजारीबाग के इंदिरा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राज्य के सबसे उत्कृष्ट विद्यालयों में एक है। यहां का बोर्ड का रिजल्ट शुरू से शानदार रहा है। यहां की बच्चियां हर साल मैट्रिक बोर्ड की मेधा सूची में अपना नाम दर्ज कराती रही हैं। लेकिन, वर्तमान में यहां की पढ़ाई की गुणवत्ता कुछ वजह से प्रभावित होने की बात सामने आई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इस विद्यालय में जो भी खामियां हो उसे तुरंत दूर करें, ताकि इस विद्यालय की उत्कृष्टता हमेशा बरकरार रहे।

बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव  के० रवि कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना की निदेशक किरण कुमारी पासी,  माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सुनील कुमार, निदेशक, प्राथमिक शिक्षा नेहा अरोड़ा और अपर सचिव कुमुद सहाय मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : परदेश से लौटा पत्नीहं’ता सरेंडर कर बोला, दूसरे मर्द से उड़ाती थी गुलछर्रे…

 

इसे भी पढ़ें :

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...