BERO : कोचिंग जा रही 20 साल की सुमंती कुमारी को पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रेक्टर ने रौंद डाला। जिसमें सुमंती बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। घटना की सूचना पर थानेदार मनीष कुमार गुप्ता पहुंचे। सुमंती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुमंती को मृत घोषित कर दिया। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से ट्रेक्टर जब्त कर लिया है। ड्राइवर अशोक महतो को भी हिरासत में ले लिया है। घटना बेड़ो सांई मंदिर जाने वाली सड़क पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा प्रवीण चंद्र के घर के पास हुआ। मृतका के मामा करमचंद उरांव ने बताया कि सुमंती करमचंद भगत कॉलेज में इंटर में पढ़ाई और बेड़ो में कंप्यूटर क्लास करती थी। जो मेरे घर कोकड़े घाघरा बेड़ो से रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे निकली थी। वह पैदल सांई मंदिर रोड स्थित कंप्यूटर कोचिंग जा रही थी तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेक्टर ने सुमंती को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान अनियंत्रित ट्रेक्टर ने डा प्रवीण चंद्र के चारदीवारी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक की लहर है। इधर घटना की जानकारी मिलने पर नेहालु मुखिया वीरेंद्र भगत, पूर्व मुखिया बसंती कुमारी, संतोष लकड़ा, वार्ड सदस्य बबलू लोहरा ने शोक संसप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 4 IAS अधिकारी इधर से उधर, प्रमोट किये गए 64 ADM… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा करने वालों की अब खैर नहीं : CM
इसे भी पढ़ें : IED बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड धराया…देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : धनबाद अग्निकांड में हाईकोर्ट सख्त, जिलों के डीसी से किया जबाव तलब
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दुल्हन का डांस देख दूल्हा हुआ बेकाबू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…








