Kohramlive : 21 जनवरी को नरवाल में हुए दोहरे IED ब्लास्ट के मास्टर माइंड आरिफ को पुलिस ने धर लिया। इस ब्लास्ट में 9 लोग बेतरह जख्मी हुए थे। इस बात की पुष्टि जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि आरिफ के ताल्लुकात लश्कर-ए-तैयबा के साथ है। इसकी संलिप्तता कई विस्फोटों में पाई गई। यह आतंकवादी पहले एक सरकारी स्कूल में टीचर था। तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में हुए विस्फोट में भी यह शामिल था। उसने यह जुर्म कबूला है। इस विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 24 लोग लहूलुहान हो गये थे। उसके पास से एक IED मिला है, जिसे ईत्र की बोतल के अंदर लगाया गया था। अगर कोई इसे छूता, खोलता या दबाने की कोशिश करता है, यो यह फट जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार केंद्र शासित प्रदेश में इस तरह का बम मिला है। कथित आरोपी आरिफ रियासी का रहनेवाला है।
इसे भी पढ़ें : सचिवालय में बड़ा हादसा, 7वीं मंजिल से गिरे ऑफिसर
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या












