Latehar : नक्सलियों के सफाये में जुटे सुरक्षाबलों ने आज एक बार फिर बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों को तगड़ा झटका दिया है। सुरक्षाबलों ने उनके द्वारा छुपा कर रखे गये 4 अत्याधुनिक हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एलएमजी, दो एसएलआर राइफल,470 राउंड गोली और एक इंसास राइफल शामिल हैं। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ापहाड़ के जोक पानी इलाके में नक्सलियों ने हथियार छुपा कर रखे हैं। सूचना पर, कोबरा और जिला पुलिस बल के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ बूढ़ा पहाड़ इलाके में साझा अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान एक स्थान पर छिपाकर रखे गए चारों हथियार समेत अन्य सामान को बरामद किया गया। छापामारी अभियान अभी भी जारी है।
इसे भी पढ़ें : सचिवालय में बड़ा हादसा, 7वीं मंजिल से गिरे ऑफिसर
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या








