Sahibganj : साहिबगंज के प्रेम नगर गांव में आज भोरे-भोर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर भागने लगे। यहां पर दिलीप मंडल के घर में अहले सुबह आग लग गई थी। आग पहले छत के ऊपर रखी पुआल में लगी। इसके बाद देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि उसने पड़ोस वाले घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद आंखों के सामने दोनों घर जलकर स्वाहा हो गये। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में हुई।
गनीमत यह रही कि समय रहते घर के अंदर से लोग बाहर आ गये। जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ। कयास लगाए जा रहे है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी होगी। इस अगलगी में दोनों घरों के लोगों का काफी नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी
इसे भी पढ़ें :UP : किंग जार्ज इंटर कॉलेज में मचा अफरा-तफरी, देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :Garhwa News : सदर अस्पताल में DC के औचक निरीक्षण से हड़कंप… देखें















