Ranchi : धनबाद में हुए आशीर्वाद अपार्टमेंट अग्निकांड पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त है। मामले में आज यानि गुरुवार को हाई कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह और न्यायाधीश दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। मामले में महाअधिवक्ता पक्ष को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए है। राज्य के सभी जिलों के डीसी और नगर आयुक्तों को आदेश दिया से अग्निकांड से निपटने के लिए की गई तैयारियों की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने राज्य के सभी शहरों में बड़े-बड़े भवनों और बहुमंजिले इमारतों में आग से सुरक्षा को लेकर किये गये इंतजामों को लेकर रिपोर्ट मांगी है। यहां याद दिला दें कि बीते मंगलवार को धनबाद के आशीर्वाद ट्विन टावर में भयानक आग लग गई थी। जिसमें 14 लोगों कि जान चली गई थी। वहीं कुछ बेतरह झुलस गये थे।
इसे भी पढ़ें : सचिवालय में बड़ा हादसा, 7वीं मंजिल से गिरे ऑफिसर
इसे भी पढ़ें : सदर अस्पताल में मरीज ने डिस्चार्ज से पहले दी जान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या












