Saraikela : सदर अस्पताल में एक मरीज ने डिस्चार्ज से पहले अपनी जान दे दी। 55 साल के महावीर मार्डी का शव आज सुबह अस्पताल परिसर से बरामद किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा-दशा तय होगी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।
घटना के संबंध सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि बीते 30 जनवरी को महावीर मार्डी को सरायकेला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उसकी हालत बेहद खराब थी। उसे कमजोरी की शिकायत थी। साथ ही वह शराब का आदी था। उसे बार-बार शराब की तलब होती थी। इलाज के दौरान भी वह बार-बार शराब मांगता था। उसके साथ उसकी देखभाल के लिए उसके चाचा और बहन थी। उसकी हालत अब पहले से बेहतर हो गई थी। इसलिए उसे आज यानि गुरुवार को डिस्चार्ज किया जाना था। लेकिन आज सुबह उसका शव मिला। उसने दूसरे तल्ले से कूदकर कर जान दे दी
सूत्रों के अनुसार महावीर के साथ चाचा और उसकी बहन भी सोई थी। लेकिन उन्हें भी पता नहीं चला कि वह रात में कब उठकर बालकॉनी में चला गया। आज सुबह जब अस्पताल कर्मी, परिसर में पहुंचे तो उन्हें महावीर का शव मिला। महावीर मार्डी कांड्रा दुगधा पंचायत के श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था। वह मेल वार्ड के बेड नंबर 14 में भर्ती था। उसने ऐसा क्यों किया। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाया है।
इसे भी पढ़ें : IED Blast in Chaibasa : फिर 3 जवान हुए IED ब्लास्ट के शिकार, एयरलिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :साहिबगंज में भोरे-भोर मची चीख-पुकार… देखें
इसे भी पढ़ें : Khunti News : उसने मेरे बाप को मा*रा है और अब मुझे भी मा*र देगी… फिर
इसे भी पढ़ें :MCD Mayor चुनाव को लेकर आया बड़ा फैसला…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनी
इसे भी पढ़ें :UP : किंग जार्ज इंटर कॉलेज में मचा अफरा-तफरी, देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :शुभमन गिल का तूफानी शतक, टीम इंडिया ने कीवी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने















