Kohramlive : यूपी में उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के रउ अफजाल नगर के रहने वाले रामेंद्र यादव की पत्नी गुरुवार देर रात घर में काम कर रही थी। इसी दौरान घर में एक सांप ने काट लिया। सांप को देख वह चीखने- चिल्लाने लगी। आवाज सुन कर सभी लोग दौड़े। तभी पति रामेंद्र ने भाग रहे सांप को पकड़ लिया और उसे बोतल में बंद कर दिया। कोल्डड्रिंक की बोतल में भरकर ढक्कन कस दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी और सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। उसने यह भी ध्यान रखा कि साहब को सांस लेने में दिक्कत ना हो, इसलिए बोतल में एक छेद कर दिया। अस्पताल से लौटने के दौरान सांप को जंगल में छोड़ दिया।
डॉक्टरों ने पूछा, साथ लेकर क्यों आए
डाक्टरों ने पूछा सांप लेकर क्यों आए, तो रामेंद्र ने कहा कि जब भी सांप काटता है तो डॉक्टर पूछते हैं कि कौन से सांप ने काटा है, इसलिए इसे लेकर आए हैं। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने फाइल किया नॉमिनेशन, ये दिग्ग्ज नेता बने प्रस्तावक
इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी
इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…












