spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

WHO ने किया इमरजेंसी का ऐलान, जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : शनिवार को WHO ने मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया है। WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता करने वाला है। सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर इमरजेंसी लगाई जा रही है। उन्होंने ने कहा कि एक महीने पहले मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत आपातकालीन कमेटी की मीटिंग बुलाई थी। इसमें ये यह आकलन किया गया था कि क्या मंकीपॉक्स के प्रकोप की वजह से ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। उस बैठक में अलग-अलग विचार आए थे।  समिति ने सर्वसम्मति से तय कहा था कि मंकीपॉक्स से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति नहीं है।  उस समय 47 देशों से WHO को मंकीपॉक्स के 3040 केस सामने आए थे। तब से इसका कहर लगातार बढ़ रहा है और अब 75 देशों और यहां 16 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, और पांच मौतें हुई हैं।

मंकीपॉक्स वायरस कई देशों में तेजी से फैल गया है

डॉ. टेड्रोस ने कहा कि इमरजेंसी कमेटी ने स्वीकार किया कि मंकीपॉक्स प्रकोप के कई पहलू ‘असामान्य’ हैं और इसके खतरों पर वर्षों से गौर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स को लेकर मैंने इस सप्ताह के गुरुवार को एक बार फिर आंकड़ों की समीक्षा की और मुझे एडवाइज देने के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया था। आज हम जो रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे हैं उसमें समिति के सदस्यों ने इसके पक्ष और विपक्ष में कारण बताए हैं। डॉ. टेड्रोस ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत मुझे यह तय करने में पांच कारकों पर विचार करने की जरूरत है। सबसे पहले देशों द्वारा दी गई जानकारी है, जो दिखाती है कि मंकीपॉक्स वायरस कई देशों में तेजी से फैल गया है, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है।

  • दूसरा- अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के तीन मानदंड हैं, जिन्हें पूरा किया गया है।
  • तीसरा- आपातकालीन समिति की सलाह, जिस पर आम सहमति नहीं बन पाई है।
  • चौथा- वैज्ञानिक सिद्धांत, साक्ष्य और अन्य प्रासंगिक जानकारी – जो वर्तमान में अपर्याप्त हैं।
  • पांचवां- मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम, अंतर्राष्ट्रीय प्रसार और अंतर्राष्ट्रीय यातायात में हस्तक्षेप की संभावना है।

मैंने देशों के चार समूहों के लिए सिफारिशों का एक सेट बनाया है। सबसे पहले वे देश हैं, जहां अभी तक मंकीपॉक्स के केस नहीं मिले या 21 दिनों से अधिक समय तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। दूसरा, हाल ही में मंकीपॉक्स के आने वाले केस और जो एक से दूसरे में फैल रहे हैं। इसे फैलने से रोकने की सिफारिशें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : क्रिकेटर्स अब नहीं कर सकेंगे उम्र घोटाला, BCCI कर रहा जांच का पुख्‍ता इंतजाम

इसे भी पढ़ें : डायन करार देकर जेठानी का किया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: