Ranchi : घर-घर जाकर चक्कू-छुरियां तेज करने वाले बड़का चोर निकलेंगे… यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। चक्कू-छुरी पजाने के नाम पर बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले 4 लोगों को आज राजधानी की ओरंमांझी पुलिस ने दबोच लिया। इन चारों को पुलिस ने रामगढ़ स्थित इनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में दुसाध मोहल्ला का रहने वाला विष्णु गोस्वामी और छोटकी लारी, रजरप्पा का रहने वाला सुमित गोस्वामी, मनु गोस्वामी एवं मनोहर गोस्वामी शामिल है। चारों के चारों किसी भी तरह के ताले को खोलने में माहिर। जो ताला न खुले, उसे कटर मशीन से काट डालते और पूरा का पूरा घर साफ कर जाते।
रांची के रुरल एसपी मो. नौशाद आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुजरे कुछ दिनों से लगातार इलाके में चोरी की शिकायत मिल रही थी। तफ्तीश की गई तो खुलासा हुआ कि ये चोर ऐसे घरों को निशाना बनाते हैं, जिन घरों के लोग कहीं बाहर गये हुए हों। एसपी ने चोरों को पकड़ने के लिए ओरमांझी के तेज तर्रार थानेदार राजीव कुमार की देखरेख में एक टीम बनाई। टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से चोरों को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवरात, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद किये हैं। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ ओरमांझी थाना में 4 मामले दर्ज हैं। इन सभी को दबोचने में ओरमांझी के थानेदार राजीव कुमार सिंह, एसआई सदान्नद, एएसआई बुदेश्वर उरांव, टेक्निकल सेल के एएसआई बलेंद्र कुमार, सिपाही जितेंद्र कुमार, अनुराग कुमार श्रीवास्तव आदि की सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले रुरल एसपी मो, नौशाद आलम…
इसे भी पढ़ें : महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें : पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला
इसे भी पढ़ें : भोले बाबा की भक्ति में शक्ति, देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग मंदिर में अद्द्भुत सा नजारा
इसे भी पढ़ें : पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो












