spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi/Chatra (Pawan Thakur) : कुख्यात मनोज पासवान उर्फ कैलू पासवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसे चतरा की हंटरगंज पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। कैलू के साथ उसका एक साथी संतन पासवान भी धरा गया। कैलू पासवान का आतंक चतरा के साथ-साथ बिहार के डोभी , इमामगंज, शेरघाटी थाना इलाकों में भी फैल चुका था। एक के बाद एक ताबड़तोड़ 29 से भी ज्यादा कांडों को अंजाम देकर कैलू पुलिस फाइल में मोस्ट वांटेड बन गया। उसके खिलाफ झारखंड और बिहार के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और लूट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। कैलू चतरा के हंटरगंज थाना इलाके के पिंडराकला का रहने वाला है। फिलहाल वह गया के डोभी इलाके में रहकर अपने गिरोह को ऑपरेट कर रहा था। वहीं, उसका साथी संतन पासवान गया के रौशनगंज थाना इलाके के परसावा खुर्द का रहने वाला है।

स्पेशल टीम ने दिल्ली से दबोचा

कुछ दिन पहले ही कैलू ने अपने गिरोह के साथ हंटरगंज थाना इलाके के आमीन जंगल में लूट और पांडेयपुरा स्थित जयशंकर स्टोन क्रशर में डकैती की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुका कैलू पासवान उर्फ मनोज पासवान को धर दबोचने के लिए चतरा से एसपी राकेश रंजन ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। टीम को लीड करने की जिम्मेदारी तेज-तर्रार एसडीपीओ अविनाश कुमार को दी गई। टेक्निकल सेल की भी मदद ली गई। कैलू का लोकेशन दिल्ली में मिला। स्पेशल टीम ने उसे उसके साथी के साथ दिल्ली से दबोच लिया।

पैसों की बंटवारे में सरदार को मार डाला

पुलिस को दिये अपने बयान में कैलू पासवान ने खुलासा किया कि साल 2019 में अपने गिरोह के सरदार इरसाद मियां का मर्डर कर खुद गिरोह का सरगना बन गया। दरअसल, कैलू ने एक डकैती की और तीन लाख रुपये लेकर अपने ठिकाने पर पहुंचा। सरदार इरसाद मियां ने सारे रुपये रख लिए और कैलू को सिर्फ 10 हजार ही दिये। कैलू ने इरसाद से कहा… लूट कर हम लाएं और सारा मलाई तुम खाओ… यह नहीं होगा। मुझे बराबर का हिस्सा चाहिये। इरसाद ने उसे और पैसे देने से इनकार कर दिया। पैसों की लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और कैलू ने इरसाद मियां को गोली मार दी। उसके बाद गिरोह के सदस्यों ने भी उसे अपना सरदार मान लिया। फिर वह ताबड़तोड़ लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देते चला गया। डोभी में प्राइवेट वेटिनरी डॉक्टर संजय पासवान का खून किया। दाउदनगर बैंक में 65 लाख रुपये की डकैती भी की।

पांच देसी पिस्टल और जिन्दा गोलियां जब्त

गिरफ्तार कैलू पासवान और संतन पासवान की निशानदेही पर पुलिस ने 5 देसी पिस्टल, .315 बोर की 12 राउंड जिन्दा गोलियां, दो मोबाइल फोन, 11 अलग-अलग कंपनियों के सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब तक इस गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही दो सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और एक देसी पिस्टल भी जब्त कर चुकी है। कैलू और संतन को दबोचने में हंटरगंज थानेदार सचिन कुमार दास, एसआई निरंजन कुमार, एएसआई सुनिल कुमार दुबे और सिपाही प्रकाश कुमार की सराहनीय भुमिका रही। सुनें क्या बोले चतरा के एसपी राकेश रंजन…

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान

इसे भी पढ़ें : महंगाई से कुछ राहत, खाद्य तेलों की कीमत घटी, चेक करिए लेटेस्ट रेट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...