spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हेमंत सरकार के 3 साल पूरे होने पर क्या बोल गये CM सोरेन… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : ”आज सरकार के 3 साल पूरे हो गये। इस दरम्यान हमने कई उतार-चढ़ाव देखें, कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सामना हुआ। देश- दुनिया की तमाम व्यवस्थाएं ठप सी हो गई थी, झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। इसे एक चुनौती के तौर पर स्वीकार किया, हार नहीं मानी और आपदा को अवसर के रूप में लिया। इसी का नतीजा रहा कि कोरोना महामारी से निपटने में कामयाब हो सके।

झारखंड में पूरी क्षमता और ताकत के साथ विकास की गति को धार मिला।” यह कहना है झारखंड के युवा CM हेमंत सोरेन का। मौका था हेमंत सरकार के 3 साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह का। यह समारोह झारखंड मंत्रालय सभागार में हुआ। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार जिस सोच और मकसद के साथ काम कर रही है, उससे यहां के लोग भी आगे बढ़ेंगे और राज्य भी आगे बढ़ेगा। 3 साल पूरे होने पर उन्होंने कई सौंगाते दी।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कई क्षमताएं हैं। यहां खनिज और कई संसाधन हैं। बीते 20 सालों में किसी न किसी वजह से राज्य में विकास का माहौल नहीं बन सका। अब उनकी सरकार विकास की नई दिशा देने के काम में जुटी हुई है। इसके लिए पूरा माहौल बनाया जा रहा है। CM ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि यहां के संसाधनों का अगर सही तरीके से सदुपयोग हुआ तो झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित हर सेक्टर में विकास के बेहतर काम हो रहे हैं। किसानों, मजदूरों, सरकारी कर्मियों, बुजुर्गों, महिलाओं, नौजवानों के भला के लिये कई योजनाएं चल रही है। लक्ष्य तय कर कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। आगे लम्बा सफर तय करना है । झारखंड को विकसित और समृद्ध राज्य बनाना है।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज पूरे राज्य के लिए हर्ष उल्लास और उत्साह का दिन है। सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कई योजनाओं और पोर्टल का शुभारंभ हुआ है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्री- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभुकों के बीच डीबीटी के माध्यम से लगभग 890 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए हैं। उनकी कोशिशें हैं कि योजनाएं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने योजनाओं के कुछ लाभुकों के साथ ऑनलाइन बातें भी की।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। सरकार ने जो कहा है, उसे पूरा कर रही है।

रोजगार देने का काम किया जा रहा है। किसानों को पहली बार सुखा राहत राशि उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण विकास की कई योजनाएं धरातल पर उतर रही है। सरकार के कार्यों से हर तरफ हर्ष का माहौल है।

श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पिछले 3 वर्षों में विभिन्न चुनौतियों के बीच बेहतरीन कार्य किए हैं। सरकार की योजनाओं और कार्यों का जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। हर तबके को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अगले 2 वर्षों में भी सरकार ऐसे ही काम करेगी।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद  महुआ माजी, विधायक  बसंत सोरेन, दीपिका पांडे सिंह,  राजेश कच्छप,  प्रदीप यादव, सुश्री अंबा प्रसाद, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव और विभिन्न जिलों के प्रभारी मंत्री, उपायुक्त और लाभुक ऑनलाइन जुड़े थे।

इसे भी पढ़ें : UP News: एक पत्नी, तीन पति, राज खुला तो…

इसे भी पढ़ें : Corona को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी से लागू होंगे सख्त नियम

इसे भी पढ़ें : शक यकीन में बदला, हीरोइन ईशा का कातिल पति ही निकला!

इसे भी पढ़ें : सफर में अकेली रह गई युवती से गैंगरेप

इसे भी पढ़ें :Interesting Fact : किसे भेजा गया था दुनिया का पहला SMS, जानिए इसकी रोचक कहानी

इसे भी पढ़ें :कोई भी Text अब हैंड रिटेन में कर सकते हैं कन्वर्ट, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :गजब का बच्चा जन्मा, बदन पर बाल ही बाल… देखें

इसे भी पढ़ें :रेल यात्र‍ियों के ल‍िए बड़ी खबर, इन ट्रेनों का बदला टाइम…देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...