Kohramlive Desk : कंप्यूटर या लैपटॉप में टाइपिंग के लिए एक निर्धारित फॉर्मेट होता है। इस प्रकार टाइपिंग करते-करते कोई भी ऊब सकता है। ऐसे में Text स्टाइल को चेंज करना पड़ता है। अब इससे निजात मिल सकती है। बगैर किसी की मदद लिए अब किसी भी टेक्स्ट को हैंड रिटेन फॉर्मेट में बदला जा सकता है और कोई इसकी पहचान नहीं कर पाएगा। इसके लिए एक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ये सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
इस वेबसाइट से करें टेक्स्ट कन्वर्ट
आप इसके लिए texttohandwriting.com पर विजिट कर सकते हैं। सभी यूजर्स के लिए ये मुफ्त में उपलब्ध है। किसी भी टेक्स्ट को हैंड रिटेन फॉर्मेट में बदलने के बाद इसे नोटबुक में प्रिंट आउट कर सकते हैं। इस पर एक नहीं बल्कि बहुत सारे हैंड रिटेन फॉर्मेट उपलब्ध हैं। इनमें से आप किसी भी एक के ऊपर क्लिक करने के बाद टेक्स्ट को इसमें पेस्ट कर उस फॉर्मेट में कन्वर्ट कर सकते हैं। अगर आप असाइनमेंट को हैंड रिटेन फॉर्मेट में बदलने वाले हैं तो सबसे पहले उस राइटिंग की पहचान करें जो आप से मैच खाती हो। इसके बाद इंटरनेट पर मौजूद टेक्स्ट को कॉपी कर इसमें पेस्ट करें और हैंड रिटेन फॉर्मेट में बदल जाने के बाद प्रिंट निकाल लें।
कलर चेंज करने की भी सुविधा
इसमें आपको बहुत सारे कलर ऑप्शन देखने को मिलेंगे। राइट साइड में कलर ऑप्शन के ऊपर क्लिक करें इनमें से किसी भी एक को पसंद कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप क्वेश्चन को ब्लैक और आंसर को ब्लू में करना चाहते हैं तो इसकी भी सुविधाएं मिल जाती हैं। अपने अनुसार किसी भी कलर ऑप्शन को पसंद करने के बाद इसे हैंड रिटेन फॉर्मेट में बदल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Fact Check : 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट
इसे भी पढ़ें :नए साल में NPS से पैसा निकालने का चेंज होगा रूल, PFRDA का नया आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का कमाल : 20 सालों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट
इसे भी पढ़ें :26 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें…
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम












