Kohramlive Desk : आज हाई टेक्नोलॉजी के जमाने में हम आपस में कम्यूनिकेट करने के लिए कई माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैसे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप आदि। मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों ने SMS यानी शॉर्ट मेसेज सर्विस का इस्तेमाल किया होगा। इसकी हिस्ट्री बहुत रोचक है। एक वक्त ऐसा भी था, जब यह मोबाइल यूजर के बीच कम्युनिकेशन का बहुत बड़ा जरिया था। दुनिया के हर मोबाइल यूजर ने कभी न कभी किसी को SMS भेजा होगा, लेकिन इसके बावजूद इसके बारे ज्यादर बातें लोगों को पता नहीं। आज जानते हैं इसकी फैक्ट फाइल।
1-एसएमएस यानी शॉर्ट मेसेज सर्विस एक मेसेज सर्विस है, जिसमें दो या अधिक लोग एक दूसरे से टेक्स्ट मेसेज के जरिए संवाद कर सकते हैं।
2-पहला एसएमएस संदेश 3 दिसंबर 1992 को भेजा गया था। सेमा ग्रुप के एक टेस्ट इंजीनियर नील पापवर्थ ने सहयोगी रिचर्ड जार्विस के ऑर्बिटेल 901 फोन पर ‘मेरी क्रिसमस’ लिखकर भेजा था।
3-फ्रीडेलम हिलेब्रांड और बर्नार्ड गिलेबर्ट ने 1984 में इस एसएमएस कॉन्सेप्ट को दुनिया के सामने रखा था।
4-एसएमएस का इस्तेमाल करना आसान है। इसके लिए किसी एप या सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना जरूरी नहीं है। यह हर फोन में पहले से ही उपलब्ध होता है।
5-एसएमएस को भेजने के लिए इंटरनेट नहीं बल्कि नेटवर्क की जरुरत होती है। अगर आपके फोन में नेटवर्क नहीं है तो आप एसएमएस नहीं भेज पाएंगे। अगर रिसीवर के फोन में नेटवर्क नहीं है तो उसे आपका भेजा एसएमएस नहीं मिल पाएगा। लेकिन, जब रिसीवर के फोन में नेटवर्क आएगा उसे एसएमएस मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Fact Check : 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट
इसे भी पढ़ें :नए साल में NPS से पैसा निकालने का चेंज होगा रूल, PFRDA का नया आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का कमाल : 20 सालों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट
इसे भी पढ़ें :26 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें…
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम












