Kohramlive : चीन सहित कई अन्य देशों में कोविड महामारी की नई लहर की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार हर तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में Corona के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है। सरकार ने इस स्थिति को ध्यान में रखकर एक जनवरी से चीन समेत कई अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को एक जनवरी से निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देना जरूरी होगा।
आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट
मंडाविया ने कहा कि इन जगहों से आने वाले यात्रियों को फ्लाइट पकड़ने से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव कोविड रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के 72 घंटों के भीतर Corona टेस्ट कराना होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अभी भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग जरूरी की गई है, लेकिन यात्रियों के फ्लाइट पकड़ने से पहले ही आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा कराने की जरूरत है।
24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के 268 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद सक्रिय मामले बढ़कर 3,552 हो गए। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें : शक यकीन में बदला, हीरोइन ईशा का कातिल पति ही निकला!
इसे भी पढ़ें : सफर में अकेली रह गई युवती से गैंगरेप
इसे भी पढ़ें :Interesting Fact : किसे भेजा गया था दुनिया का पहला SMS, जानिए इसकी रोचक कहानी
इसे भी पढ़ें :कोई भी Text अब हैंड रिटेन में कर सकते हैं कन्वर्ट, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :गजब का बच्चा जन्मा, बदन पर बाल ही बाल… देखें
इसे भी पढ़ें :रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों का बदला टाइम…देखें
इसे भी पढ़ें :कितने तरह के होते हैं कार इंश्योरेंस, जानिए पालिसी के फायदे का नेचर















