spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

UP News: एक पत्नी, तीन पति, राज खुला तो…

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : एक मुस्लिम परिवार में पली-बढ़ी बेबी की पहली शादी वर्ष 2004 में दिल्ली के युवक योगेंद्र कुमार से हुई। शादी के बाद नाम रखा अंजली। दोनों का एक बेटा हुआ, नाम रखा निहाल, वह 16 साल का। निहाल अपने पिता के साथ रहता है। करीब 13 साल साथ रहने के बाद अंजली और योगेंद्र अलग हो गये। योगेंद्र से नाता तोड़ने के बाद दिल्ली के ही अनीश से उसे मोहब्बत हो गई। अंजली से अफसाना हो गई। दोनों का निकाह 2017 में हुआ। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम है आदिल, वह अभी आठ साल का है। शादी के डेढ़ साल बाद अफसाना और अनीश जुदा हो गये। बेटा आदिल मां के साथ रहने लगा। अनीश से अलग होने के बाद अफसाना विनोद शर्मा के बेहद करीब आ गई। विनोद गुरुग्राम में रहता है। दोनों ने 2019 में शादी कर ली। शादी के बाद अफसाना से नाम बदलकर भव्या रख लिया। दोनों की कोई संतान नहीं है।

हत्यारोपी

भव्या के चाल-चलन पर विनोद को शक हो गया। वहीं भव्या यही जताती रही कि वो उसपर जान लुटाती है। विनोद को यह शक था कि भव्या का पहले पति अनीश से रिश्ता नहीं टूटा है। भव्या आयुर्वेदिक दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़ी थी। इसी वजह से इंदौर और जबलपुर आती-जाती थी। बीते 24 दिसम्बर को भी वह गई हुई थी। उसी रोज भव्या ने विनोद को वीडियो कॉल किया। इसमें उसके साथ अनीश भी नजर आ गया। अनीश को देख उसका खून खौल गया। दोनों में झगड़ा हो गया। तब अनीश ने उसे देख लेने की धमकी दी और उससे कहा कि शहर छोड़कर चले जाओ, वर्ना उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। उसी वक्त विनोद ने ठान लिया कि वो भव्या को नहीं छोड़ेगा।

मृतका भव्या (फाइल फोटो)

विनोद बेरोजगार था। भव्या की कमाई से ही घर चलता था। विनोद और भव्या अक्सर साथ में ही बैठकर शराब पीते थे। 25 दिसम्बर को भव्या घर लौटी। दोनों सुबह से दारू पीने बैठ गये। मन में खतरनाक इरादा संजोये विनोद खुद कम पी रहा था, वहीं भव्या को ज्यादा पिला रहा था। विनोद ने भव्या को मिटा देने का मन बना लिया था। शाम होते-होते भव्या नशे में टुन्न हो गई और बिस्तर पर लेट गई। बेटा आदिल घर में ही था। विनोद ने आदिल को कुछ पैसे दिये और उसे बोला जाओ, बाजार से खिलौना खरीद ले आओ। आदिल के जाते ही विनोद ने मदहोश भव्या के पेट में चाकू घोंप दिया। भव्या का ऑपरेशन हो चुका था। टांके लगने वाली जगह के पास ही सब्जी काटने वाला छुरा मारा, ताकि पुलिस ऑपरेशन का निशान समझे।

Ghaziabad woman changed her name for love marriage 3 times once became Muslim and twice became Hindu know why third husband gave her painful death

आदिल लौटा तो उससे बोल दिया कि मम्मी सो गई है, परेशान न करे। भव्या का काम तमाम करने के बाद खून से सने उसके कपड़े बदल दिये। बिस्तर से खून साफ कर दिया। तौलिए से डेड बॉडी को पोंछ दिया। वहीं भव्या के कपड़े धो दिये और सूखने के लिए डाल दिये। तौलिया और मोबाइल वाशिंग मशीन के पीछे छिपा दिया था। चाकू को कमरे में अलमारी के पीछे फेंक दिया था।

भव्या की हत्या के पीछे छुपी कहानी तब सामने आई जब पुलिस ने विनोद शर्मा को धरा। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वह पुलिस के सामने अपनी जुबां खोल यह सारी कहानी बयां कर गया। भव्या गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में रहती थी। लगभग 35 साल की भव्या की हत्या बीते 25 दिसंबर की शाम कर दी गई थी।

Bhavya Sharma murder case Ghaziabad three marriages two religious conversions husband killed wife

उसकी तीन शादी हुई थी। भव्या का गुनाह यह था कि वो विनोद के साथ रहते हुए भी दूसरे पति अनीश के साथ रिश्ते रखती थी। यहां सबसे चौंकाने वाली बातें यह है कि विनोद ने ही 26 दिसम्बर की सुबह भव्या के मायके और विजयनगर थाने में भव्या के मर जाने की सूचना दी थी। दोनों को गलत बातें बताई गई थी। विनोद ने यह झूठी कहानी गढ़ दी कि ज्यादा दारू पीने से भव्या की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि भव्या की हत्या पेट में चाकू घोंपकर की गई है। इस पर पुलिस का माथा ठनक गया, आखिर विनोद ने झूठ क्यों बोला? उससे पूछताछ हुई तो उसने सच उगल दिया।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा इनकाउंटर में ईनामी सब जोनल कमांडर ढेर, मिले इतने IED कि…

इसे भी पढ़ें : दनुआ घाटी में जोरदार ट*क्कर, पति-पत्नी लहुलूहान

इसे भी पढ़ें : Corona को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 1 जनवरी से लागू होंगे सख्त नियम

इसे भी पढ़ें : शक यकीन में बदला, हीरोइन ईशा का कातिल पति ही निकला!

इसे भी पढ़ें : सफर में अकेली रह गई युवती से गैंगरेप

इसे भी पढ़ें :Interesting Fact : किसे भेजा गया था दुनिया का पहला SMS, जानिए इसकी रोचक कहानी

इसे भी पढ़ें :कोई भी Text अब हैंड रिटेन में कर सकते हैं कन्वर्ट, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :गजब का बच्चा जन्मा, बदन पर बाल ही बाल… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...