Ranchi : चोरी करने से पहले ही दो चोरों को धर लिया गया। चोरों के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, लोहे का रॉड, दो मोबाइल और एक बाइक जब्त किया गया। रांची के रुरल एसपी मो नौशाद आलम को खबरीलाल ने गुरूवार की देर रात लगभग एक बजे बताया कि दो लोग बाइक पर मुरी-गोला रोड में घूम रहे हैं। उनकी हरकतें संदिग्ध लग रही है। लगता है किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में है। मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। सिल्ली मुरी ओपी प्रभारी की देखरेख में एक टीम बनाई गई। गठित टीम ने मुरी-गोला रोड में देर रात छापेमारी शुरू की।
लगभग 1:45 बजे टुंगरी पार्क के पास दो संदिग्ध शख्स को एक बाइक के साथ रोड के किनारे खड़ा पाया। उनकी नजर पुलिस पर पड़ी तो दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ा कर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो एक लोडेड देसी पिस्टल, रॉड और मोबाइल मिला। सभी सामानों को जब्त कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना मुंह खोला। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि टुंगरी धार में एक मकान कुछ दिनों से बंद पड़ा हुआ है। उसी में चोरी करने का प्लान था। गिरफ्तार आरोपियों में 23 साल का अशोक उर्फ आकाश कुमार और 30 साल का विशाल कुमार सिंह शामिल है।
इन चोरों को दबोचने में सिल्ली मुरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार सिंह, एसआई सौरभ कुमार शर्मा, एएसआई मुन्ना कुमार सिंह, हवलदार जनारंदन मंडल, सिपाही फणीमुकुट सिंह मुंडा, अर्जुन उरांव, निर्मल बेदिया और सुरेंद्र कुमार वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।
इसे भी पढ़ें : कटिहार में गैंगवार, 5 के मारे जाने की आशंका
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : हाथ में फूटी कौड़ी नहीं मिली, पर लोन निकल गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : देवघर एयरपोर्ट पर अचानक रेस हो गई फोर्स, देखें…












