spot_img

भगत के पास गए झाड़-फूंक कराने, कनपटी पर सटाई Pistol, और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : परिजन की झाड़-फूंक कराने बुजुर्ग के पास आए थे तीन लोग। साथ मिलकर चाय भी पी। लेकिन जाते समय ऐसी क्या बात हो गई कि एक ने बुजुर्ग की कनपटी पर सटा दी Pistol और चला दी गोली। मौके पर ही बुजुर्ग की हो गई मौत। आवाज सुनकर बुजुर्ग के घरवाले बाहर आए, मगर तब तक वे तीनों बदमाश भाग चुके थे। घरवालों ने तत्काल पुलिस को खबर की। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी हत्याकांड : मोस्ट वांटेड बेलाल चढ़ा पुलिस के हत्थे, खोलेगा कई राज

साथ बैठकर चाय भी पी और फिर चला दी Pistol

यह चौंकाने वाला वाकया हुआ लोहरदगा सदर थाना स्थित भक्सो हर्रा टोली में हुआ। मृतक की पहचान शनिचरवा लोहरा उर्फ भगत जी (60) के रूप में की गई। शनिचरवा अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर आग ताप रहा था। शनिचरवा झाड़-फूंक का काम करता था। तीनों बदमाश देर रात को झाड़-फूंक-इलाज के बहाने उसके पास आए थे। सारी बातें की और अच्छे से बात भी की।

शनिचरवा भी उन्हें छोड़ने घर से करीब 100 मीटर दूर गया। लेकिन जाते समय क्या बात हुई कि बदमाशों ने बुजुर्ग को गोली मार दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग के घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Jamtara के कम पढ़े-लिखे कैसे ठगते हैं समझदारों को, रिसर्च करेगी US टीम

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख