spot_img

महिला दारोगा पर युवक का आरोप पहले जीने मरने की खाई कसमें, जॉब लगते ही…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : महिला दरोगा पर उसके प्रेमी ने धोखा देने और हवालात की हवा खिलाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था। युवक बहादुरपुर गांव की रहने वाली एक लड़की से रिलेशनशिप में था। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की जान पहचान हुई थी और देखते ही देखते धीरे-धीरे दोनों की यह जान पहचान प्यार में बदल गई। एक-दूसरे के साथ रहने जीने और मरने की कसमें खाने लगे। इसी बीच 2018 में प्रेमिका का चयन बिहार दारोगा में हो गया।

इसे भी पढ़ें : ऐसे सेक्‍स रैकेट का खुलासा, जिसमें लड़कियों से पहले कराते थे ये काम …फिर

एसआई के पद पर चयनित होने के बाद युवक ने प्रेमिका पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, मगर प्रेमिका उससे कन्नी काटने लगी। जिसके बाद प्रेमी अंजेश ने युवती पर एसिड फेंकने और पुरानी तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। 21 नवंबर को युवती ने सिकंदरा थाना में कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी जगदीश महतो के पुत्र अंजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर सिकंदरा थाना पुलिस ने कटिहार पुलिस की मदद से कटिहार स्थित महाराजगंज मोहल्ला के एक लॉज से प्रेमी अंजेश कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। अब युवक महिला एसआई पर धोखा देने और जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। मामला बिहार के कटिहार जिले का है।

इसे भी पढ़ें : चरित्रहीन बता विवाहिता के काटे ब्रेस्ट, प्राइवेट पार्ट में डाला बेलन, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...