spot_img

“हम दे देंगे सर, मत मारिये”, दिनदहाड़े कनपटी में सटा ठोक डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में रविवार सुबह दिनदहाड़े एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास हुई। बाइक सवार दो अपराधियों ने शिक्षक को बीच सड़क पर घेरा और कनपटी में गोली मारकर फरार हो गये। मृतक की पहचान 35 साल के दीपक कुजूर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सिमडेगा का रहने वाला था और वर्तमान में रामकंडा के बरवा गांव स्थित ससुराल में रह रहा था। वह सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, दीपक अपनी अपाचे बाइक से बड़गड़ से भंडरिया जा रहे थे। तभी पीछे से आये दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीपक जान बचाने की गुहार लगाते हुये कहते रहे, “हम दे देंगे सर, मत मारिये।” लेकिन अपराधियों ने उनकी कनपटी पर गोली मार दी। वारदात से पहले बदमाशों ने हवा में भी फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने अपाचे बाइक, एक खोखा और चार जिंदा कारतूस बरामद किये हैं। शुरुआती जांच में लेन-देन के विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। गढ़वा के SP आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज पर गिरा पंखा, मौ’त…

इसे भी पढ़ें : FIFA WORLD CUP फाइनल, सोमवार को स्कूलों में छुट्टी… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़ें : MP में UCC को कैबिनेट की हरी झंडी, इनका रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर गूंजी किलकारी, 150 साल में पहली बार हुआ ऐसा…

Kohramlive : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी...

छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा ऐलान…

New Delhi : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और...

बोकारो में सनसनीखेज वारदात…

Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में आज...

स्कूली बच्चों से मा’रपीट और टॉयलेट साफ कराने का इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के बापूनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या...

दुलमी-गोला को चार बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का दावा…

Ramgarh(Prince Verma) : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों...