Delhi : दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती 42 साल के मोहम्मद अकबर इलाज के दौरान सीलिंग फैन गिरने से घायल हो गये। घटना के करीब तीन घंटे बाद उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अकबर को 18 जुलाई को हाई ब्लड प्रेशर, मेनिंगोएन्सेफलाइटिस और एस्पिरेशन निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे इमरजेंसी वार्ड-27 में इलाज के दौरान अचानक सीलिंग फैन टूटकर उनके बेड पर गिर पड़ा। हादसे में ड्यूटी पर मौजूद एक नर्सिंग ऑफिसर भी घायल हुये।
मरीज के डेथ सर्टिफिकेट में मौत का कारण हाइपरटेंशन, मेनिंगोएन्सेफलाइटिस और एस्पिरेशन निमोनिया बताया गया है। हालांकि फैन गिरने की घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। रविवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज व हादसे को लेकर नाराजगी जताई। फिलहाल GTB अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें : FIFA WORLD CUP फाइनल, सोमवार को स्कूलों में छुट्टी… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें
इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : MP में UCC को कैबिनेट की हरी झंडी, इनका रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग होटल में रेड, कई लड़के-लड़की हिरासत में…








