Kohramlive : फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का रोमांच अब स्कूलों तक पहुंच गया है। केरल सरकार ने सोमवार (20 जुलाई) को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। रविवार देर रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। मैच के एक्स्ट्रा टाइम या पेनल्टी शूटआउट तक जाने की स्थिति में इसके सुबह तक चलने की संभावना है। इसी को देखते हुये सरकार ने छात्रों को राहत देते हुये अवकाश का फैसला लिया।
इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, यूथ कांग्रेस और कई जनप्रतिनिधियों ने भी छात्रों की सुविधा को देखते हुये छुट्टी की मांग की थी। उनका तर्क था कि देर रात तक मैच देखने वाले छात्रों के लिए अगले दिन स्कूल जाना मुश्किल होगा। सरकार का कहना है कि इस फैसले से छात्र बिना किसी तनाव के अपने परिवार के साथ विश्व कप फाइनल का आनंद ले सकेंगे। साथ ही, जरूरत पड़ने पर छुट्टी की भरपाई अगले शनिवार को पढ़ाई कराई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें
इसे भी पढ़ें : सोनम वांगचुक मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…
इसे भी पढ़ें : MP में UCC को कैबिनेट की हरी झंडी, इनका रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग होटल में रेड, कई लड़के-लड़की हिरासत में…
इसे भी पढ़ें : अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला संदेश, क्या बोले… देखें








