spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साप्ताहिक लव राशिफल : (15 से 21 सितंबर 2025)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सितंबर का यह सप्ताह मानो आसमां ने मोहब्बत के रंगों से सजाया है। शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश और सूर्य-बुध का कन्या में युति, दोनों मिलकर ऐसा माहौल बना रहे हैं जहां रिश्तों में नई चमक, दिलों में नई उम्मीद और परिवार में सुकून का ऐहसास होगा। ज्योतिषी चिराग दारूवाला के अनुसार यह सप्ताह लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिहाज से बेहद खास है। कुल मिलाकर यह सप्ताह हर राशि के लिए प्रेम और रिश्तों में नई चमक लाने वाला है। कहीं संवाद मजबूत करेगा, तो कहीं भरोसा गहराई देगा। सितारे कह रहे हैं, दिल खोलकर प्यार जताइये, रिश्ते खिल उठेंगे।आइये जानते हैं बारहों राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल

मेषः इस हफ्ते रिश्तों में स्थिरता और सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा। छोटी-छोटी कोशिशें, साथी के मनपसंद काम करना, उनके लिये वक्त निकालना, आपके रिश्ते में मिठास भरेंगी। वीकेंड में भविष्य की बातें कर रिश्ते को गहराई देंगे।

वृषभः आपके प्रेम जीवन में स्थिरता और सुकून आयेगा। साथी के लिये किये गये छोटे-छोटे प्रयास उन्हें गहराई से छू लेंगे। यह हफ्ता लक्ष्यों और सपनों को साझा करने का है। रिश्ते को स्थायी रूप देने की ओर कदम बढ़ सकता है।

मिथुनः दिल की बातों को साफ और व्यावहारिक ढंग से कहने का मौका मिलेगा। साथी के साथ चर्चा रिश्ते में नई ताजगी लायेगी। साझा योजनायें और साथ बिताया समय आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।

कर्कः संवाद ही इस हफ्ते आपका सबसे बड़ा हथियार है। दिल की बात साफ-साफ कहें और साथी की भावनाओं को समझें। साथ में बिताये सुकून भरे पल, जैसे साथ खाना बनाना या किताब साझा करना, रिश्ते को गहराई देंगे।

सिंहः रिश्तों में उत्साह और ऊर्जा बढ़ेगी। प्यार को जताने के लिये छोटे-छोटे तोहफे या संदेश आपके साथी का दिल जीत लेंगे। साझा शौक में भागीदारी रिश्ते में नई ताजगी लायेगी। आत्मविश्वास के साथ अपनी भावनायें जाहिर करें।

कन्याः यह सप्ताह प्रेम में व्यावहारिकता का है। रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिये स्वस्थ और सकारात्मक गतिविधियां करें। छोटी-छोटी तारीफें और ध्यान रिश्ते में गहराई लायेंगे।

तुलाः खुली बातचीत रिश्ते की जान बनेगी। यदि कोई मुद्दा अधूरा है, तो यह सुलझाने का समय है। सिंगल्स के लिये नये रिश्ते की संभावना है, पर जल्दबाजी न करें। धीरे-धीरे बढ़ने से ही प्यार गहराई पायेगा।

वृश्चिकः भावनाओं की गहराई और तीव्रता इस हफ्ते रिश्ते को घेरे रहेगी। ईमानदार संवाद से ही रिश्ता मजबूत होगा। सत्ता संघर्ष से बचें और भरोसे पर ध्यान दें। सिंगल्स को कोई गहरा असर छोड़ने वाला साथी मिल सकता है।

धनुः रिश्तों में रोमांच और सहजता लौटेगी। साथी के साथ ट्रिप या एडवेंचर का प्लान आपके बंधन को मजबूत करेगा। सिंगल्स को कोई नया, उत्साही और रोमांचक साथी मिल सकता है। धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें।

मकरः गंभीरता और स्थिरता इस हफ्ते रिश्तों का रंग होगी। भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करें। सिंगल्स किसी परिपक्व और स्थायी स्वभाव वाले व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। रिश्ते को गहराई देने का सही समय है।

कुंभः आपके रिश्तों में हल्कापन और उत्साह बढ़ेगा। साझा गतिविधियां रिश्ते में नई ऊर्जा भरेंगी। सिंगल्स को कोई अनोखा और अलग तरह का साथी आकर्षित कर सकता है। मौके का लाभ उठायें और दिल की बात कहें।

मीनः यह हफ्ता भावनाओं की गहराई से भरा होगा। साथी आपकी संवेदनाओं को समझेंगे। सिंगल्स के लिये कोई आध्यात्मिक या कलात्मक स्वभाव वाला साथी जीवन में प्रवेश कर सकता है। दिल खोलकर संवाद करें, रिश्ते सच्चे और गहरे होंगे।

इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें

इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…

इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता

इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...

‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

UP : रिश्तों की दुनिया में पिता को बेटी...