“मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में 6,300 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी। PM मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और GNM स्कूल जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की, जिनमें करीब 570 करोड़ रुपये का निवेश होगा। साथ ही, 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नरेंगी-कुरुवा पुल और 118.5 किमी लंबी गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना (लागत ₹4,530 करोड़) की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा, वे गोलाघाट जिले में 5,000 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले बांस आधारित एथेनॉल प्लांट और 7,230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर यूनिट का भी उद्घाटन करेंगे।

कांग्रेस पर हमला

PM मोदी ने कहा,”विकसित भारत के सपने को साकार करने में नॉर्थ ईस्ट की बड़ी भूमिका है।” अपने सम्बोधन में उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुये कहा कि “कांग्रेस वालों ने भूपेन दा का अपमान किया। मुझे कितनी भी गालियां दो, मैं शिवभक्त हूं, ज़हर निगल जाता हूं… लेकिन जब किसी महान व्यक्तित्व का अपमान होता है, तो चुप नहीं रह सकता।” उन्होंने मंच से लोगों से पूछा “क्या भूपेन दा को भारत रत्न देने का मेरा फैसला सही था या गलत?” यहां याद दिला दें कि PM मोदी शनिवार शाम असम पहुंचे थे और महान संगीतकार और भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी समारोह में भी शरीक हुये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...