spot_img

साप्ताहिक राशिफल(5-11 जुलाई) : ये बनेंगे लकी, इन्हें रहना होगा अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 5 जुलाई से 11 जुलाई 2026 का सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान कई राशियों के जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, तो कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह किसी के लिये तरक्की का रास्ता खोलेगा तो किसी को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। ग्रहों की चाल बता रही है कि वृषभ, कर्क, सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिये यह सप्ताह सबसे अधिक शुभ संकेत लेकर आया है। वहीं मेष, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को धैर्य, संयम और सावधानी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी गई है।

मेष

मेहनत ज्यादा करने होगी, सफलता थोड़ी देर से मिल सकती है। आलस्य छोड़कर काम करेंगे तो सप्ताह के अंत तक राहत मिलेगी। घरेलू चिंता, संतान पक्ष की परेशानी और कार्यस्थल की चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। यात्रा में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाये रखें। लकी सलाह: जोखिम भरे निवेश से बचें। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ

भाग्य पूरा साथ देगा। रुके हुये काम पूरे होंगे। नौकरी और कारोबार दोनों में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा और धार्मिक कार्यक्रम का योग है। लकी सलाह: निवेश और नये काम के लिये अच्छा समय। उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन

करियर में नये अवसर दस्तक देंगे। नौकरी और व्यवसाय दोनों में प्रगति के संकेत हैं। बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के आखिर में पारिवारिक मामलों में थोड़ा तनाव संभव है। लकी सलाह: रिश्तों में संवाद बनाये रखें। उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क

हर मोर्चे पर सफलता के संकेत। अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ, रुका पैसा वापस मिलने और सम्मान बढ़ने के योग हैं। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये भी समय अनुकूल है। लकी सलाह: पुराने संपर्क फायदा देंगे। उपाय: शिव-पार्वती की पूजा करें।

सिंह

तरक्की का सुनहरा सप्ताह साबित हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति, वेतन वृद्धि और कारोबार में लाभ के योग हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में भी राहत मिलेगी। लकी सलाह: बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। उपाय: सूर्याष्टक का पाठ करें।

कन्या

शुरुआत भागदौड़ भरी रह सकती है, अंत राहतभरा होगा। काम पूरे करने के लिये अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। यात्रा अपेक्षित लाभ नहीं देगी, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध से हालात सुधरने लगेंगे। लकी सलाह: कम बोलें, ज्यादा सुनें। उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

तुला

गुडलक साथ रहेगा। करियर में उन्नति, नये संपर्क और बेहतर अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। लकी सलाह: व्यवहार ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक

संभलकर बढ़ाने होंगे कदम। कार्यस्थल पर सहयोग कम मिलेगा। आर्थिक लाभ उम्मीद से कम रहेगा, जबकि खर्च बढ़ सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में विशेष सतर्कता रखें। लकी सलाह: कागजी काम समय पर निपटायें। उपाय: बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु

जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, धैर्य जरूरी। काम का दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें। लकी सलाह: अहंकार और विवाद से दूरी रखें। उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।

मकर

समस्याओं का समाधान मिलेगा। नई नौकरी, कारोबार में विस्तार और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत के संकेत हैं। साझेदारी में नया काम शुरू हो सकता है। लकी सलाह: अवसर हाथ से न जाने दें। उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ

मिले-जुले परिणाम वाला सप्ताह होगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन समझदारी से मुश्किलों से निकल जायेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। लकी सलाह: लक्ष्य पर फोकस बनाये रखें। उपाय: हनुमान चालीसा सात बार पढ़ें।

मीन

जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। शॉर्टकट लेने से बचें। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण की संभावना है। परिवार और प्रेम संबंधों में समझदारी से काम लें। लकी सलाह: वरिष्ठों की सलाह नजरअंदाज न करें। उपाय: सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और पारंपरिक गणनाओं पर आधारित है। इसे आस्था और सामान्य जानकारी के रूप में ही पढ़ें।

इसे भी पढ़ें : खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

इसे भी पढ़ें : कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

इसे भी पढ़ें : करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

इसे भी पढ़ें : चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

इसे भी पढ़ें : ”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...