spot_img

पति को मा’रकर बाथरूम में दफना दिया, 48 दिन बाद खुली पोल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दंग कर दिया है। पुलिस के अनुसार, दहतोरा स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में एक महिला पर अपने पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफनाने और बाद में उस पर पक्का फर्श बनवाकर सबूत छिपाने का इल्जाम है। मामले में संदेही गुनहगार पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

नींद की गोलियां देकर की हत्या

पुलिस ने मीडिया को बताया कि बीते 18 मई को पत्नी रूबी ने अपने पति सुरेंद्र को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस का आरोप है कि शव को बाथरूम में दफनाकर ऊपर से मिट्टी, गिट्टी डलवाई गई और फिर मिस्त्री बुलाकर नया फर्श बनवा दिया गया। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुरेंद्र के बड़े भाई अनिल को परिवार की पेंशन राशि को लेकर संदेह हुआ। बैंक से जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि पेंशन खाते में आ चुकी थी, जबकि उन्हें बताया गया था कि पैसा नहीं आया है। परिजनों के अनुसार, इसी सिलसिले में बातचीत के बाद रूबी ने उन्हें घर बुलाया। आरोप है कि उसने कहा कि सुरेंद्र “बाथरूम में हैं” और फिर बताया कि वह “दो फीट नीचे” हैं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पड़ोसी भी रह गये हैरान

स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता था। रूबी सिलाई का काम करती थी और परिवार चलाती थी। पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी भयावह घटना तक पहुंच जायेगा। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अलग-अलग बयान दिये। पहले उसने नींद की गोलियां देने की बात कही, बाद में दावा किया कि पति ने आत्महत्या की थी और घबराहट में उसने शव को दफना दिया। पुलिस का कहना है कि इन बयानों की सत्यता की जांच की जा रही है और वैज्ञानिक व फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में थाने बने समाधान के दरबार…

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया…

इसे भी पढ़ें : बागियों को ‘गद्दार’ करार देते हुये ममता बनर्जी बोली, मुझे रोकना है तो पहले जान लेनी होगी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन दिल्ली में दिखायेंगे AI से बदलते नये झारखंड की तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ऐसे चलाई गाड़ी तो खैर नहीं!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले हजारों कब्रें तैयार, वजह… जानें

Kohramlive : ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...

कठम्बा गांव में शुरू हुई नई जलमीनार, घर-घर पहुंचेगा साफ पानी…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बसरिया पंचायत के इस कठम्बा...

करमा पंचायत में बंटी खुशियों की पोटली…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के करमा पंचायत में शनिवार को...

चितरपुर में 29 परिवारों को मिला पशुधन…

Ramgarh(Prince Verma): रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में...

”राम के नाम पर वोट, मंदिरों के नाम पर नोट, हिसाब दे भाजपा”

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता विजय...